Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

beuty tips, Health, sneha Singh

विंटर में छुटकारा पाएं डैंड्रफ की समस्या से | Get rid of dandruff in winter

काम की बात विंटर में छुटकारा पाएं डैंड्रफ की समस्या से ठंड में ठंडी और ड्राई हवा के कारण स्केल्प …


काम की बात

विंटर में छुटकारा पाएं डैंड्रफ की समस्या से

विंटर में छुटकारा पाएं डैंड्रफ की समस्या से | Get rid of dandruff in winter

ठंड में ठंडी और ड्राई हवा के कारण स्केल्प में रहने वाली प्राकृतिक नमी गायब हो जाती है। इससे बालों में डैंड्रफ हो जाना एक सामान्य समस्या है। जब ठंडी और ड्राई हवा बालों तक पहुंचती है, तो स्केल्प में जहां बालों की जड़ होती है, वह ड्राई और पपड़ी वाली हो जाती है। इसमें खुजली होने लगती है। इसी पपड़ी को रूसी यानी डैंड्रफ कहते हैं। इसके अलावा हार्ड शैम्पू के उपयोग से भी रूसी हो सकती है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इनकी मदद से आसानी से रूसी यानी कि डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी है। इसके लिए अपने शैम्पू में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिला कर हेयर वाश करें। चार से पांच बार हेयर वाश करने के बाद असर दिखाई देगा। पहली बार में असर नहीं दिखाई देगा।

एप्पल विनेगर

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में एप्पल विनेगर असरदार है। इसके लिए एक स्प्रे की बोतल में एक कप पानी और आधा कप एप्पल विनेगर डालें। इस मिक्सर को बालों के मूल में यानी स्केल्प में रात को स्प्रे कर के सो जाएं। सुबह उठ कर बालों को धो लें।

नींबू का रस और संतरे का छिलका

नीबू का रस और सूख संतरे की छिलके से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। संतरे के छिलके को सुखा कर उसे मिक्सर में पीस कर इस बारीक पाउडर को कांच की बोतल में संभाल कर रख लें। पांच से छह चम्मच नींबू का रस लें और उसमें दो चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को मिलाकर बालों के मूल में लगाएं।

नींबू का रस और शहद

डैंड्रफ यानी रूसी से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस अकसीर है। नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों के मूल में लगाएं। नींबू में कुदरती आंवला होता है, जो डैंड्रफ को निकालता है। शहद ड्राईनेस को दूर करने में मदद करती है। इस पेस्ट से धीरे-धीरे रूसी खत्म हो जाती है।

नारियल का तेल और कपूर

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर स्केल्प में लगाएं। इस तेल को कम से कम एक घंटे बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू से धो डालें। इस तेल को एक घंटे से अधिक बालों में न लगा रहने दें।

नीम

डैंड्रफ खत्म करने के लिए नीम के पत्ते को उबाल लें। पानी ठंडा हो जाए तो स्प्रे की बोतल में भर लें। इस पानी को रात में बालों में स्प्रे कर के सुबह धो लें। ऐसा नियमित करने से कुछ दिनों में डैंड्रफ खत्म हो जाएगा।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं | bad orgasam

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं | bad orgasam

September 23, 2023

बेड आर्गेज्म : शायद संतोष दे, पर आनंद नहीं बेड आर्गेज्म यानी जब आप को सेक्स में जरा भी आनंद

सेक्स के दौरान इन बातों का ध्यान

August 31, 2023

सेक्स के दौरान इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधों में दरार आ सकती है फिजिकल रिलेशन यानी

स्क्रीन टाइम v/s स्लीप टाइम

August 30, 2023

स्क्रीन टाइम v/s स्लीप टाइम आप दिन में कितने घंटे स्क्रीन के सामने होती हैं? अपने रेग्युलर काम से थोड़ी

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर करेक्टर सर्टिफिकेट जल्दी लग जाता है

July 19, 2023

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर करेक्टर सर्टिफिकेट जल्दी लग जाता है समाज कहता है कि पुरुष यानी तांबे का लोटा।

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं

July 2, 2023

पैरेंट्स दर्पण हैं, जिसमें बच्चे जिंदगी का प्रतिबिंब देखते हैं स्कूराल्फ वाल्डो नामक चिंतक ने कहा है कि आप का

नई पीढ़ी के लिए विवाह में फ्लेक्सिबल बनना जरूरी है |

June 17, 2023

नई पीढ़ी के लिए विवाह में फ्लेक्सिबल बनना जरूरी है ‘विवाह‘ यह हमेशा से चुनौतीपूर्ण संबंध रहा है। दो परिचित

Leave a Comment