Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Tamanna_Matlani

लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया- तमन्ना मतलानी

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात  लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया… कविता लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत …


नन्हीं कड़ी में….
 आज की बात 
 लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया…
कविता

लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया- तमन्ना मतलानी
लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया,
कुछ नए अनुभव जीवन के साथ जोड़ गया।
न थी कल्पना जिसकी ,ऐसी सौगात ये दे गया,
लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया।

अपनों का बेगानापन और बेगानों को अपना बना गया,
पल-पल याद वे आएंगे जिनको कोरोना काल लील गया,
कुछ ख्वाईशें पूरी कीं तो कुछ अधूरी छोड़ गया,
लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया।

साल के तीन सौ पैंसठ दिन न लौटकर आएंगे फिर ,
क्या-क्या भूलूं और क्या-क्या मैं याद रखूं,
अच्छी यादों के सहारे ही जिंदगी भर मैं जीती रहूं ,
लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया।

कुछ बातों को दिल में दफन किया ,
कुछ बातों को खुलकर कह दिया,
जिंदगी को कटी पतंग की तरह नील गगन में छोड़ दिया,
लो जिंदगी का एक और साल बीत गया।

कुछ उमंगे हुई जवां तो कुछ दम तोड़ गई,
दिल की कुछ बातें दिल में ही दबीं सी रह गईं,
पानी तो बहुत था पर प्यास अधूरी रह गई,
लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया।

आया है जो नव वर्ष लाएगा सौगात ऐसी,
होगी चारों ओर खुशियों की बौछार जैसी,
न रहेगी गमों की कोई परछाईं भी,
फिर कहेंगे हम ,अच्छा ही हुआ जो गत वर्ष बीत गया।

 तमन्ना मतलानी
गोंदिया(महाराष्ट्र)


Related Posts

सोच को संकुचित होने से बचाएं।

September 21, 2022

सोच को संकुचित होने से बचाएं। अपनी सोच को संकुचित ना होने दें,इस अपार समझ को कभी ना खोने दें,असीम

मेरी दर्द ए कहानी

September 19, 2022

मेरी दर्द ए कहानी ना हो कभी किसी की भी मेरी तरह जिंदगानीना हो कभी किसी कीमेरी तरह आंखों में

कविता-सहज़ता में संस्कार उगते हैं

September 17, 2022

कविता-सहज़ता में संस्कार उगते हैं अपने आपको सहज़ता से जोड़ो सहज़ता में संस्कार उगते हैं सौद्राहता प्रेम वात्सल्य पनपता है

कविता-भ्रष्टाचार करके परिवार को पढ़ाया

September 17, 2022

कविता-भ्रष्टाचार करके परिवार को पढ़ाया भ्रष्टाचार करके परिवार को पढ़ाया टेबल के नीचे पैसे लेकर परिवार बढ़ाया कितना भी समेट

कविता-भारतीय संस्कृति में नारी

September 17, 2022

कविता-भारतीय संस्कृति में नारी भारतीय संस्कृति में नारी लक्ष्मी सरस्वती पार्वती की रूप होती हैसमय आने पर मां रणचंडी दुर्गा,

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं

September 17, 2022

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं सरकारों को ऐसी नीतियां बनाना हैं भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन को आखरी छोर तक

PreviousNext

Leave a Comment