Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Aalekh, satya_prakash

लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया-सत्य प्रकाश सिंह

लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया- विश्व के किसी भी लोकतंत्र में निरंतर ह्रास एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया सतत …


लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया-

लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया-सत्य प्रकाश सिंह
विश्व के किसी भी लोकतंत्र में निरंतर ह्रास एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती रहती है। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश का प्रतिनिधित्व देशांतर रेखाओं की तरह सीधे सरल शंकु के शीर्ष बिंदु पर पहुंच जाता हैं। अब बारी आती है देश के विकास के लिए क्या-क्या सुधारात्मक उपाय जरूरी है तब सत्ता को कायम रखने के लिए कौन-कौन से रीति- रिवाज, प्रथा- परंपराएं की जरूरत होती है। हमारा प्रतिनिधित्व सिद्धांतों की समीक्षाएं प्रस्तुत करता है। चुनावी प्रक्रिया के समय पूर्वाग्रहों से ग्रसित टुकड़े- टुकड़े करके अपनाते हुए विकास की प्रक्रिया चलती है जो क्षणिक और क्षणभंगुर होता है। जहां तक मेरा मानना है विकास और परिवर्तन के बीच संतुलन को कायम रखना अति आवश्यक होता है। प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकारों को विवेकशून्य आवेगो का दमन कर विकास का मूलभूत ढांचा तैयार करना चाहिए। लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व की नई पीढ़ी को अपनी पुरानी विरासत को ठुकरा कर शताब्दियों से चली आ रही दूषित परंपरा का परित्याग कर देना चाहिए। तभी देश की प्रगति सर्वथा संभव हो सकती है। भारतीय लोकतंत्र इस समय अपने चुनावी रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है लोकतंत्र की आधारशिला जनपुंज के मजबूत खंभों पर खड़ी हुई है न कि खोखली कर्म के कसौटी पर इसलिए यह आवश्यक हो जाता है की तृष्णा, लालसा को त्याग कर युक्तियुक्त विकास के लिए निर्णय लिए जाएं। विकास के तथ्यों का सही-सही ज्ञान लोकतंत्र के ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से होना चाहिए। अर्धव्यास या वृत का चतुर्थांश लेकर विकास की रेखाएं नहीं खींची जा सकती विकास की रेखाएं संपूर्ण वृत में होनी चाहिए तभी निर्देशित प्रतिनिधित्व में स्वतंत्रता समानता बंधुता जैसे सिद्धांतों के संबंध में का मार्ग प्रशस्त होगा है।

स्वतंत्र स्तंभकार
सत्य प्रकाश सिंह
केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्रयागराज उत्तर प्रदेश


Related Posts

अपेक्षाओं का दायरा छोटा रखिए

September 7, 2022

“अपेक्षाओं का दायरा छोटा रखिए” क्यूँ हम चाहते है कि सब हमारी सोच के मुताबिक ही हो? इनको ऐसा करना

भारत में बढ़ते साइबर अपराध और बुनियादी ढांचे में कमियां।

September 7, 2022

भारत में बढ़ते साइबर अपराध और बुनियादी ढांचे में कमियां। ‘पुलिस’ और ‘सार्वजनिक व्यवस्था’ राज्य सूची में होने के कारण,

शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 पर विशेष

September 4, 2022

शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 पर विशेष आओ शिक्षा का दीप प्रज्वलित करें फल फूल रखो प्रभु के आगे तो

न लिंग भेद होता न नारीवाद पनपता

September 4, 2022

“न लिंग भेद होता न नारीवाद पनपता” Pic credit–Image by YuliiaKa “खुली रखो बेटियों के लिए भी एक छोटी सी

बेपरवाह

September 3, 2022

चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह।जिनको कछू न चाहिए, वे साहन के साह।। बेपरवाह साधारण बातों और संदेह से

ज़िम्मेदार आख़िर कौन

September 3, 2022

“ज़िम्मेदार आख़िर कौन” pic credit -freepik यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:। अर्थात : जिस परिवार

PreviousNext

Leave a Comment