Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Aalekh, Jayshree_birmi

राजनेता बनने के लिए जरूरी लायकात

राजनेता बनने के लिए जरूरी लायकात सर्व प्रथम तो नेता की शैक्षणिक लायकात कितनी भी कम हो चलेगा।दूसरे कुर्सी के …


राजनेता बनने के लिए जरूरी लायकात

राजनेता बनने के लिए जरूरी लायकात
सर्व प्रथम तो नेता की शैक्षणिक लायकात कितनी भी कम हो चलेगा।दूसरे कुर्सी के लिए अप्रतिम प्रेम होना भी अत्यंत आवश्यक हैं ।तीसरे उनके पास गोंद का अविरत सप्लाई होना जरूरी हैं क्योंकि कब कुर्सी मिल जाए और चिपकना पड़ जाएं ये तय नहीं होता।
चौथे उनकी चमड़ी खूब मोटी होना जरूरी हैं क्योंकि सभी और से हो रहे शाब्दिक प्रहार और कुछ असंस्कृतिक श्लोकों को सुन न आसान हो जायेगा अगर भावनात्मक स्वभाव हो तो ये नालायकी गिनी जायेगी।
पांचवा चमचा मैनेजमेंट होना अति आवश्यक हैं।चमचे कईं प्रकार के होते हैं,जैसे कि वफादार चमचों को सुनहरा रंग देना होता हैं,दूसरे नंबर के रुपहले चम्मच होता हैं जो चमकता तो हैं किंतु सुनहरे से काम कम करता हैं।और पित्तल का चमच तो दिखता हैं हर वक्त किंतु काम के समय गायब हो जाते हैं।और सबसे खतरनाक दो मुहें चमचे हैं जो सामने तो आपके हैं किंतु पिछवाड़े से विरोध पक्ष के हमदर्द होते हैं और आपकी ही बाते यह निगल कर उधर जा के उगल आते हैं।ये उगलन – निगलन के चक्कर में आपका नुकसान कर जाता हैं।
सबसे आखिर ने आप को खुद भी अपनी नेतागिरी के चमचे बनना जरूरी हैं।और इसमें आपको जूठ बोलने में निपुण होना बहुत जरूरी हैं।क्योंकि जब भी कोई चैनल या पत्रकार आपको प्रश्न पूछे तब अपने आपको बचाने के सारे हथकंडे अपनाने की कला को हस्त करना भी अति आवश्यक होता हैं।शोर मचाओं,सामने वालों के तर्क को गलत तरीके से ही सही किंतु काट डालो और अपनी ही बात को सही ठहराने में निपुण हो जाओ तो, लो बन गए आप नेता बनने के काबिल।

जयश्री बिरमी
अहमदाबाद


Related Posts

धूप छांव

May 15, 2022

धूप छांव जिंदगी के रूप कई कहीं मिले धूप छांव आती दुःख की धूप तो सुख की छांव भी अपार

अपने अपने राम

May 14, 2022

 अपने अपने राम जब भी कुमार विश्वास के प्रोग्राम का विज्ञापन देखती हूं जिसमे बड़े बड़े शब्दों में लिखा हैं”अपने

डिजिटल डिटॉक्स

May 11, 2022

 डिजिटल डिटॉक्स  जयश्री बिरमी आजकल सुबह होती हैं मोबाइल में बजते अलार्म से और वहीं पर फोन हाथ में ले

हेलमेंट और पत्नी दोनों सुरक्षा कवच!

May 10, 2022

 हेलमेंट और पत्नी दोनों सुरक्षा कवच!!  स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी  हेलमेंट और पत्नी दोनों का स्वभाव एक जैसा –

घमासान

May 10, 2022

 घमासान क्यों हो रहीं हैं घुटन क्यों डर रहा हैं मन कहीं तो हो रहा हैं इंसानियत पर जुल्म घुट

क्यों एक ही दिन मां के लिए

May 8, 2022

क्यों एक ही दिन मां के लिए मोहताज नहीं मां तुम एक खास दिन कीतुम इतनी खास हो कि शायद

PreviousNext

Leave a Comment