Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर

ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर ज्यादातर लोगों का मानना है कि आयुर्वेद की कुछ औषधियां जैसे कि अश्वगंधा …


ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर

ये औषधियां बढ़ाएंगी आप का सेक्स पावर

ज्यादातर लोगों का मानना है कि आयुर्वेद की कुछ औषधियां जैसे कि अश्वगंधा आदि पुरुषों के लिए ही उत्तम होती हैं, पर ऐसा बिलकुल नहीं है। ये जितनी पुरुषों लिए फायदेमंद हैं, उतनी ही फायदेमंद महिलाओं के लिए भी हैं। ये दोनों पार्टनर का सेक्स पावर बढ़ाने का काम करती हैं।

सेक्स जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर आप की सेक्स लाइफ अच्छी होगी तो आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकती हैं। रोजाना एक तरह से ताजगी का अनुभव कर सकती हैं। क्योंकि सेक्स स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करता है। पर ऐसे भी तमाम लोग हैं, जिनकी सेक्स लाइफ अच्छी नहीं होती। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि वे बेड पर अच्छा परफार्म नहीं कर सकतीं, जिससे उनके जीवन में इसकी वजह से तनाव भर जाता है।
यह जानने के बाद दिमाग में एक सवाल जरूर उठता है कि सेक्स टाइम बढ़ाने या अच्छा परफार्म करने के लिए किस दवा का सेवन करें। वायग्रा या अन्य दवाएं हैं, पर इनके तमाम खराब असर भी हैं। इसलिए इनसे लाभ की अपेक्षा नुकसान अधिक है। कोई भी दवा समझ-बूझकर न ली जाए तो वह नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप के लिए आयुर्वेदिक औषधियां श्रेष्ठ साबित हो सकती हैं। इनसे किसी भी तरह का नुकसान होने का खतरा नहीं रहता। यहां कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताया जा रहा है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए लाभदायक हैं। इनके प्रयोग से आप सेक्स ड्राइव और सेक्स पावर बढ़ा सकती हैं और सेक्स लाइफ को अच्छी तरह एंज्वाय कर सकती हैं।

लहसुन

लहसुन का सेवन स्त्री-पुरुष दोनों के ही लिए बहुत अच्छा होता है। लहसुन का सेवन करने से सेक्स की इच्छा तीव्र हो जाती है। लहसुन में एंटी कोगुलेंट गुण होता है, जो महिलाओं के यौनांगों में रक्त का परिभ्रमण तेज कर देता है। जिससे कामेच्छा बढ़ने लगती है। रात को खाते समय और सेक्स करने के एक घंटे पहले लहसुन की दो कलियों का शहद के साथ सेवन करें।

केसर

स्त्रियों की कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू उपायों में केसर बहुत ही लाभदायक है। केसर का सेवन करने से सेक्स में स्त्रियों में जोश और ताकत बनी रहती है। इससे कमजोर कामेच्छा शक्ति और कमजोर सेक्स स्टेमिना दूर होती है। केसर का सेवन करने के लिए एक चम्मच केसर, आधा चम्मच देशी घी एक गिलास गाय के दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे महिलाओं में सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है।

 सेक्स टाइम बढ़ाने के लिए अश्वगंधा

बिस्तर पर लंबे समय तक टिके रहने की बात हो तो जिस आयुर्वेद की दवा का नाम मुंह पर आता है, वह है अश्वगंधा। अश्वघंधा उन पुरुषों के लिए अच्छा है, जिन्हें शीघ्रस्खलन की समस्या है। जबकि स्त्रियों में सेक्स में रुचि न हो तो अश्वगंधा का सेवन करने से उनमें लिबिडो (कामेच्छा) बढ़ सकती है। बायोमेड रिसर्च इंटरनेशनल के जनरल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार अश्वगंधा का लगातार आठ सप्ताह तक सेवन किया जाए तो सेक्स करने की इच्छा बढ़ सकती है। आप एक से दो ग्राम अश्वगंधा के पाउडर को गरम दूध में डाल कर रात को सोने से पहले पी सकती हैं। जिन महिलाओ का सेक्स से मन उचट गया हो, उन्हें अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। चिंता या तनाव के कारण जो महिलाएं सेक्स पर ध्यान नहीं दे पातीं, उनके लिए अश्वगंधा बहुत ही लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इससे दिमाग शांत रहता है। परिणामस्वरूप उनमें सेक्स के प्रति रुचि बढ़ती है। सेक्स करने की इच्छा फिर से जाग्रत होने लगेगी। एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण सुबह खाली पेट दूध या पानी के साथ ले सकती हैं।

 सेक्स में सतावरी है बेस्ट

अगर आप ऐसे कपल्स में से एक हैं, जिन्हें किसी कारणवश सेक्स करने को इच्छा ही नहीं होती तो ऐसी स्थिति में कामेच्छा जाग्रत करने के लिए और सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए आप शतावरी का सेवन कर सकती हैं। यह आप की सेक्स ड्राइव तो बढ़ाएगी ही, साथ ही साथ आप की ऊर्जा भी बढ़ाएगी। इतना ही नहीं, महिलाओं की प्रजनन क्षमता की बात करें तो इसमें भी शतावरी के सेवन से बहुत अच्छा परिणाम मिलता है। एशियन पेसिफिक जनरल आप ट्राॅपिकल डिजीज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार शतावरी अंडाशय को बहुत पोषण देती है। बच्चे को जन्म देते समय भी मुश्किल कम होती है। इसके अलावा यह अन्य सेक्स संबंधित प्राब्लम्स जैसे कि यौनांगों में सूजन, नपुंसकता, शीघ्रपतन आदि में अच्छा परिणाम देती है। अगर महिलाएं शतावरी का सेवन करती हैं तो उनकी सेक्स की इच्छा फिर जाग्रत होती है। शतावरी में एंटी इम्फलेमेटरी गुण होता है। इससे महिलाओं का अंग तेजी से उत्तेजित होता है। शतावरी में कामेच्छा और वंध्यत्व, दोनों समस्याओं को दूर करने के गूण होते हैं।

 कामेच्छा बढ़ाने के लिए इन्हें जरूर खाएं

महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना जरूरी है। आहार में इन चीजों का समावेश करने से कामेच्छा बढ़ सकती है।

 शकरकंदी

शकरकंदी में पोटैशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होती है। पोटैशियम हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता है और कामेच्छा जगाता है।

विटामिन सी युक्त खुराक

विटामिन सी के सेवन से शरीर के अंगों में रक्तसंचार अच्छी तरह होता है। विटामिन सी युक्त पदार्थों के सेवन से स्टेमिना बढ़ती है।

तरबूज

एक अध्ययन के अनुसार तरबूज के अंदर वायग्रा जैसा प्रभाव होता है। इसमें वीटा केरोटीन, लाइकोपीन, सीटूलाइन के स्वरूप में फाइटोन्यूट्रिअंट्स होते हैं, जो रक्त वाहिनियों को आराम देने में मदद करते हैं। कामेच्छा में सुधार लाने के लिए भी तरबूज बहुत अच्छा है और वह भी बिना किसी नुकसान के।

 बादाम

बादाम सेलेनियन और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसमें खनिज, विटामिन और स्वस्थ चरबी होती है। जिससे यौन स्वास्थ्य और प्रजनन में सुधार होता है।

जयफल और लौंग

ये दोनों एंटी ऑक्सीडेंट के बढ़िया स्रोत हैं। ये कामेच्छा बढ़ाने के साथ शरीर के पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि जयफल और लौंग का अर्क लेने से यौन इच्छा बढ़ जाती है। इससे सांस की दुर्गंध भी दूर होती है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 


Related Posts

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का स्वर्णिम कमाल

March 25, 2022

भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का स्वर्णिम कमाल!!! विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्रों में से एक भारतीय लोकतंत्र तथा नए भारत को

आत्मविश्वास सफलताओं की सीढ़ी है

March 25, 2022

आत्मविश्वास सफलताओं की सीढ़ी है!!! मैं सर्वश्रेष्ठ हूं, यह आत्मविश्वास है लेकिन मैं ही सर्वश्रेष्ठ हूं यह अहंकार!! अहंकार असफ़लताओं

आर्थिक परमाणु युद्ध

March 25, 2022

आर्थिक परमाणु युद्ध!!! चुनाव नतीजे घोषित – अब महंगाई डायन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाए अस्त्र सहारे जनता से करेगी

युद्ध के साए में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022

March 25, 2022

युद्ध के साए में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 भारत नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए पूरी तरह

संघर्ष जीवन का मूल मंत्र है

March 25, 2022

संघर्ष जीवन का मूल मंत्र है संघर्ष ही जीवन है – आओ चींटी से मेहनत, बगुले से तरकीब और मकड़ी

पूरी दुनिया पर महंगाई बम फूटा!!!

March 25, 2022

पूरी दुनिया पर महंगाई बम फूटा!!! पहले से डेरा जमाई महंगाई डायन को कच्चे तेल की तेज़ी से बढ़ती कीमतों

Leave a Comment