Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Veena_advani

मेला तोना , मेला बाबू | kavita- mela tona, mela babu

मेला तोना , मेला बाबू देखो-देखो ये क्या हो रहा हैमेला तोना , मेला बाबू तलन(चलन)में युवा खो रहा है।।मेला …


मेला तोना , मेला बाबू

देखो-देखो ये क्या हो रहा है
मेला तोना , मेला बाबू तलन
(चलन)में युवा खो रहा है।।
मेला मीत्था(मीठा) , मेला थथ्था
(खट्टा) शब्द उपयोग हो रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

तुतलाती भाषा में बोल युवा आज
एक-दूजे में कितना खो रहा है
भूले सालों का प्यार , मां-बाप का
आज अपने सोना-बाबू के लिए
दर्द दे मां-बाप को छोड़ रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

भूल जात-धर्म संस्कार अपने युवा
भरी जवानी में , संग भी सो रहा है
अवैधरिश्ते कि सूली पर चढ़ा नवजात
आवारा कुत्तों का निवाला हो रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

कितने अवैध रिश्तों से पनपे बीज
दुनिया से दुत्कार पाकर रो रहा है
दुत्कार पा सभी से , गलत राह चल
अपराध का बीज नफरत से बो रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

मानव अधिकार दिवस के दिन आज
अवैध बीज हक के लिए रो रहा है।।
उसे सम्मान से जीने दो दुनिया वालों
युवाओं कि खता में चिराग खो रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

देखो मेला तोना मेला बाबू शब्दों से
भविष्य अंधकारमय हो रहा है।।
युवाओं पहचानों मां बाप के एहसास
वो पल-पल तेरे भविष्य के कितने
सुनहरे सपने संजोंय खो रहा है।।

देखो-देखो ये क्या हो रहा है।।२।।

About author 

Veena advani

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र

दर्द – ए शायरा

Related Posts

Kavita :आत्मायें मरा नहीं करती

November 10, 2023

आत्मायें मरा नहीं करती आत्मायें मरा नहीं करतीमैंने बचपन में सुना थाकिसी नायाब मुख से वे जिंदा रहती हैंअपने खेतों-

प्रेम इंतज़ार कर रहा है | kavita prem intezar kar raha hai

November 10, 2023

कविता : प्रेम इंतज़ार कर रहा है सुनो दिकु…दिल के दर्द की पीड़ा अब नहीं सही जा रहीमेरे होंठों पर

गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरी

November 10, 2023

गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरी ऐ थाना – ए – गुमशुदा जरा लिख तहरीर मेरीखो गया हैं सुकून और अच्छी

कविता –करवा चौथ

October 31, 2023

 करवा चौथ सुनो दिकु…..अपना सर्वस्व मैंने तुम्हें सौंप दिया हैतुम्हारे लिए मैंने करवा चौथ व्रत किया है तुम व्रत करती

कविता –मैं और मेरा आकाश

October 30, 2023

मैं और मेरा आकाश मेरा आकाश मुझमें समाहितजैसे मैप की कोई तस्वीरआँखों का आईना बन जाती हैआकाश की सारी हलचलजिंदगी

कविता – चुप है मेरा एहसास

October 30, 2023

चुप है मेरा एहसास चुप है मेरा हर एहसासक्यों किया किसी ने विश्वासघात?हो गया मेरा हर लफ्ज़ खामोशआज मेरा हर

PreviousNext

Leave a Comment