Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, Veena_advani

मेरी बिटिया (Poem)

मेरी बिटिया मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती तेरी मुस्कुराहट पर वारी जातीएक मुस्कान के लिए तेरी मैंभिन्न-भिन्न तरीके से रास …


मेरी बिटिया

मेरी बिटिया (Poem)

मुस्कुराहट तेरी मुझे है भाती

तेरी मुस्कुराहट पर वारी जाती
एक मुस्कान के लिए तेरी मैं
भिन्न-भिन्न तरीके से रास रचाती।।

नन्हे हाथों की छुअन गुदगुदाती
चुम्बन ले तेरा सीने से मैं लगाती
दुआओं से झोली तेरी भर जाती
तुझे पाकर ही मैं सम्पूर्ण कहलाती।।

तेरे नन्हें क़दमों की आहट भाती
पायलिया का शोर रस बरसाती
मेरी बिटिया रानी तू खेल सताती
गिरे जो तू तेरी चोट मुझे रूलाती।।

तुझे पा खुद को भाग्यशाली बताती
मां बन हर अनुभव का आनंद उठाती
बिटिया मेरी जब तू तुतला मां बुलाती
ममता भरी मोहब्बत तुझ पर लुटाती।।

About author 

Veena advani

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र


Related Posts

सीमांकन-जयश्री बिरमी

January 25, 2022

सीमांकन जैसे दो देश,दो प्रांत,दो शहर,दो मोहल्ले सभी की अपनी पहचान स्थापित हो इस हेतु से उन्हे चिन्हित कर हदों

खाने में जहर?- जयश्री बिरमी

January 25, 2022

 खाने में जहर? अपने आहार में सब्जियों की एक खास जगह हैं जो स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक भी हैं।आमतौर

आंग्ल वर्ष की कहानी- जयश्री बिरमी

January 25, 2022

आंग्ल वर्ष की कहानी ईसा पूर्व ८वीं सादी में बने रोमन और ग्रीक  कैलेंडर ही आज के कैलेंडर का अधारस्तंभ

बच्चों के खिलौने -कर विशेषज्ञ एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी

January 24, 2022

 बच्चों के खिलौने  खिलौने हमारे देश की सभ्यताओं सांस्कृतिक विरासत को समझने में मदद करते हैं प्लास्टिक खिलौनों के बढ़ते

अंतर्निहित प्रतिभा का प्रकटीकरण -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी

January 24, 2022

अंतर्निहित प्रतिभा का प्रकटीकरण  जनसांख्यिकी अंश और देश के युवाओं में अंतर्निहित प्रतिभा को प्रकट करने में कौशलता विकास एक

हिंदू राष्ट्र-दीप मदिरा

January 24, 2022

हिंदू राष्ट्र मैं हिंदू राष्ट्र का समर्थक हूं। अगर तुम देने को तैयार हो समानताकिसी को नहीं बता रहे हो

Leave a Comment