Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr. Alpa. H. Amin, poem

मन मेरा पुकारे…….

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम …


मन मेरा पुकारे…….

मन मेरा पुकारे काना प्यारे
कहाँ है ढिकाना हमको बता दे
करनी है बातें तुझ से कब से हम तो पुकारे
गोकुल नगरी धूमके आये
यमुना की धारा से मिलके आये
दीदार तेरा कर न पाएं
मथुरा के द्वारे खड़े तुझ को पुकारे
अब तो आजा प्यारे

वृंदावन में रास तू रचाये
हम भी है रास के दीवाने
लेकर हाथों में बंसी सुहानी
आजा अब तो रास तू रचा जा प्यारे
सखियों संग करे इंतज़ार तेरा
दिखे ना तु तो मन घबराये
अब तो आजा प्यारे

तन की लय तुझे को पुकारे
तेरे बिना कौन हमें तारे
तू तो है पालन हारा कर दे बेड़ा पार हमारा
दर्शन के अभिलाषी हम तो
लेकर आंखों में अश्क के मोती तुझ को पुकारे
अब तो आजा प्यारे

कहते है सब रहता है तु मन के द्वारे
भक्तों के दिलों में करता बसेरा तु रे
देख खड़े हम भक्ति से सजकर
आजा प्यारे हम तो कब से पुकारे
अब तो आजा प्यारे

प्यासी नजर ढूढ़ रही है सांवरिया तु दर्शन दे दे
तड़प हमारी दर्द से सिसकतीं
फ़रियाद करे है रोती रोती
चाहत हमारी बस प्यास तेरी
दे दे दर्शन अब तो मुरारी अब तो आजा प्यारे…..!!
अब तो आजा प्यारे…. अब तो आजा प्यारे…..!!!!!

Dr.Alpa H Amin
Ahmedabad


Related Posts

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं

September 17, 2022

कविता-भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन लाना हैं सरकारों को ऐसी नीतियां बनाना हैं भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन को आखरी छोर तक

मानसिक स्वास्थ्य के सिद्धांत।

September 13, 2022

मानसिक स्वास्थ्य के सिद्धांत। pic credit – freepik.com हमेशा कुछ न कुछ नया सिखिए, स्वास्थ्य और शरीर का पूर्ण रूप

कहां खो रही है….?

September 13, 2022

नन्हीं कड़ी में…. 🌞 आज की बात 🌞 🌹 कहां खो रही है….?(कविता)🌹 Pic credit – freepik.com मेरे देश की

हिंदी हृदय गान है

September 13, 2022

हिंदी हृदय गान है Pic Credit -freepik.com आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व। हिंदी से ही पर्व है, हिंदी

कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!

September 13, 2022

 कविता-तब से आदमी भी पेंड़ होना चाहता है ..!  Pic credit -freepik.com मैं उस हरकारे के बच्चों को भी उसी

शिक्षक(Teacher’s day special)

September 4, 2022

शिक्षक अज्ञानता को दूर कर हमसेज्ञान का जो पाठ पढ़ाये, वह कहलाते गुरु (शिक्षक) हमारेकरे क्या वर्णन आज, इकठ्ठा हुए

PreviousNext

Leave a Comment