Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, sneha Singh

बेडरूम का कलर आप की सेक्सलाइफ का सीक्रेट बताता है

बेडरूम का कलर आप की सेक्सलाइफ का सीक्रेट बताता है जिस तरह कपड़े का रंग आप की पर्सनालिटी और मूड …


बेडरूम का कलर आप की सेक्सलाइफ का सीक्रेट बताता है

बेडरूम का कलर आप की सेक्सलाइफ का सीक्रेट बताता है

जिस तरह कपड़े का रंग आप की पर्सनालिटी और मूड को दर्शाता है, ठीक उसी तरह बेडरूम का कलर भी आप की सेक्सलाइफ का सीक्रेट बताता है। रंग के बिना जीवन बेरंग हो जाता है। रंग मूड और पर्सनालिटी पर असर करता है। रंग के बिना सेक्सलाइफ का रोमांच ही अधूरा है। रंग मूड तो फ्रेश करता है। हमारे यहां ज्यादातर बेडरूम का कलर सफेद ही होता है, पर अब लोग अलग-अलग कलर कराने लगे हैं।

पर्पल कलर

सेक्सोलाॅजिस्ट के अनुसार पर्पल कलर को पेशनेट कलर माना जाता है। जिस कपल्स के बेडरूम का कलर पर्पल होता है, वे दूसरे कपल्स की अपेक्षा सेक्स को अधिक एंज्वॉय करते हैं। पर वे पार्टनर की संतुष्टि के बजाय अपने सेक्सुअल सेटिसफेक्शन को अधिक महत्व देते हैं। अगर आप आपनी सेक्स को पेशनेट बनाना चाहती हैं तो अपने बेडरूम की दीवारों का कलर पर्पल कर लीजिए। अगर आप दीवारों का रंग पर्पल नहीं कराना चाहतीं तो बेडरूम में पर्पल कलर की बेडशीट, पिलो कवर, कर्टन (परदे) और पर्पल कलर की एक्सेसरीज का उपयोग करें।

रेड कलर

लाल रंग प्रेम, रोमांस और उत्तेजना का प्रतीक होता है। जिन कपल्स के बेडरूम की दीवारों का कलर लाल होता है, वे अपनी सेक्सलाइफ को पूरी तरह एन्जौय करते हैं। इनकी सेक्सलाइफ बहुत ही अच्छी होती है और संबंधों की बाॅडिंग भी मजबूत होती है। बेडरूम में रेड कलर की उपस्थिति पार्टनर को रोमांटिक बनाती है, जिससे सेक्सलाइफ में एक्साइटमेंट बना रहता है। ऐसे कपल्स रिलेशनशिप के दौरान बहुत जल्दी उत्तेजित होते हैं और सेक्सलाइफ को एंज्वॉय करते हैं। अगर आप भो ऐसी सेक्सलाइफ चाहती हैं तो दीवारों का रंग अथवा बेडशीट या अन्य एक्सेसरीज का रंग लाल रख सकती हैं।

 पिंक कलर

जिन कपल्स के बेडरूम का कलर पिंक होता है, उनके बीच संबंधों को लेकर अच्छी ट्यूनिंग होती है। दोनों ही पार्टनर स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं, परंतु बात जब संबंध बनाने यानी सेक्स की आती है तो महिला पार्टनर असहज अनुभव करती है। वह पार्टनर का सेक्स में उतना सपोर्ट नहीं करती, जितना करना चाहिए। वह पार्टनर को केवल बातों से आकर्षित करती है।

 ब्राऊन कलर

ऐसे कपल्स जिनके बेडरूम का कलर ब्राउन होता है, वे बहुत ही रोमांटिक होते हैं। पार्टनर की भावनाओं और जरूरतों को वे अच्छी तरह समझते हैं। इन्हें प्राइवेसी अच्छी लगती है। पार्टनर के बीच कोई विवाद हो या कोई नाराज हो जाए तो दूसरा पार्टनर उसे मनाता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट के अनुसार ब्राउन कलर का नाम कान में पड़ते ही सब से पहले चाकलेट का विचार आता है। साल 2014 में हुए एक शोध के अनुसार प्थार और चाकलेट के बीच गहरा संबंध है। जब कोई सिंगल (महिला या पुरुष) चाकलेट खाता है तो उसके मन में रोमांस और आकर्षण पैदा होता है। इसी तरह बेडरूम की दीवारों पर ब्राउन कलर करने से कपल्स मैं रोमांटिक भावनाएं पैदा होती हैं।

ब्लू कलर

इस कलर को एक ओर मानसिक शांति और निद्रा का प्रतीक माना जाता है, तो दूसरी ओर इसे सेक्सुअल फीलिंग बढ़ाने वाला कलर भी माना जाता है। जो कपल्स अपने बेडरूम की दीवारों या बेडशीट सहित एक्सेसरीज का कलर ब्लू रखते हैं, वे श्रेष्ठ सेक्स पार्टनर्स होते हैं। इसलिए वे संबंध (सेक्स) बनाने में बहुत उतावल नहीं करते।

औरेंज कलर

जिन कपल्स के बेडरूम या बेडरूम एक्सेसरीज का कलर औरेंज होता है, वे सेक्स के मामले में थोड़ा वाइल्ड होते हैं। जबकि उनके लिए सेक्स जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही महत्व वे फोरप्ले को भी देते हैं। सेक्सुअल फेंटसी में जीना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।

यलो कलर

जो कपल्स अपने बेडरूम की दीवारों अथवा बेडरूम की एक्सेसरीज का कलर पीला रखते है, वे बहुत एनर्जेटिक होते हैं। पर एनर्जेटिक होने का प्रभाव उनकी सेक्सलाइफ में उतना देखने को मिलता यानी कि उनकी सेक्सुअल डिजायर थोड़ी काम्पलीकेटेड होती है। ये स्ट्रांग पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके सामने झुक जाते हैं।

 ग्रीन कलर

हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है। जो कपल्स बेडरूम की दीवारों का कलर हरा रखते हैं, वे सेक्स में ताजगी का अनुभव करते हैं और सेक्सलाइफ के मामले में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। जबकि सेक्स के प्रति ये बहुत पेशनेट नहीं होते। परंतु अपने पार्टनर और रिलेशन के मामले में बहुत प्रामाणिक होते हैं।

 ग्रे कलर

जिन कपल्स के बेडरूम का कलर ग्रे होता है, उनमें सेक्स के प्रति रुचि कम होती है। ये सेक्स के प्रति काफी निराश होते हैं। बेडरूम में इस रंग का प्रभाव पुरुष पार्टनर सेक्स मात्र अपना तनाव दूर करने के लिए करते हैं। इनके लिए सेक्स तनाव दूर करने का साधन मात्र बन जाता है। जबकि स्त्री पार्टनर भी सेक्स मात्र फार्मालिटी की खातिर करती है। दोनों ही पार्टनर सेक्स एंज्वौय के लिए नहीं करते। सेक्स में इनकी रुचि घट जाती है। इसलिए अगर आप के बेडरूम या बेडरूम की एक्सेसरीज का रंग ग्रे है तो उसे बदल देना ही समझदारी है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12

नोएडा-201301 (उ.प्र.) 

Related Posts

भारत-अमेरिका संबंधों की घनिष्ठता बुलंदियों पर पहुंची |

May 27, 2023

इंडिया की धाक छाई – दुनियां कदमों में आई पीएम का सम्मान – दंडवत हो चरण छूकर प्रणाम भारत-अमेरिका संबंधों

मानसिक प्रताड़ना का रामबाण इलाज | panacea for mental abuse

May 21, 2023

 मानसिक प्रताड़ना का रामबाण इलाज  वर्तमान की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए और अपने आसपास के वातावरण के साथ ही

कुदरत की अद्भुत रचना पशुओं की देखभाल

May 21, 2023

आओ मूक पशुओं की देखभाल कर मानवीय धर्म निभाकर पुण्य कमाएं आओ कुदरत की अद्भुत रचना पशुओं की देखभाल और

Special on National Anti-Terrorism Day 21st May 2023.

May 20, 2023

उड़ी बाबा ! आतंकवादी , नक्सलवादी हमला ! राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस 21 मई 2023 पर विशेष। राष्ट्रीय हित के

आदर्श कारागार अधिनियम 2023| Aadarsh karagar adhiniyam

May 19, 2023

अब बच के रहियो रे बाबा , अब लद गए जेल में भी सुखनंदन के दिन ! आदर्श कारागार अधिनियम

UN releases Global Economic Situation and Prospects report

May 18, 2023

संयुक्त राष्ट्र 2023 की मध्य तक वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं रिपोर्ट जारी भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता स्थान

PreviousNext

Leave a Comment