Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kanchan chauhan, poem

बुआ -भतीजी |kavita -bua bhatiji

बुआ -भतीजी बात भले फर्ज़ी लगे, लेकिन इस में सच्चाई है। बुआ होती है भतीजी का आने वाला कल, और …


बुआ -भतीजी

बुआ -भतीजी |kavita -bua bhatiji

बात भले फर्ज़ी लगे, लेकिन इस में सच्चाई है।
बुआ होती है भतीजी का आने वाला कल,
और भतीजी होती अपनी बुआ की परछाईं है।
बुआ के जैसे भतीजी भी तो ,
हो जाती एक दिन पराई है।
एक ही घर दोनों का मायका,
है एक ही घर की बेटी दोनों ,
नहीं कोई फर्क है दोनों में।
एक पापा की लाडली बेटी,
है दुसरी साथी बचपन की,
हर राखी पर रस्ता देखे पापा,
बुआ है रौनक त्यौहारों की।
भतीजी उसी आंगन की शोभा,

जिस में कभी बुआ खेली थी,
पापा की है वो प्यारी बहना,
भतीजी की प्यारी बुआ है,
कोई माने या न माने लेकिन,
भतीजी होती अपनी बुआ की परछाईं है।
बुआ होती है भतीजी का आने वाला कल
भतीजी होती है बुआ का बीता हुआ बचपन।
इसीलिए तो भतीजी होती, बुआ को प्यारी है।

About author

कंचन चौहान,बीकानेर

</


Related Posts

कविता-प्रशासनिक स्तरों पर जवाबदेही ज़रूरी

April 30, 2022

कविता-प्रशासनिक स्तरों पर जवाबदेही ज़रूरी हर प्रशासकीय पद की ज़वाबदेही व्यवहारिक रूप से ज़रूरी है कागजों में दर्ज ज़वाबदेही को

प्रेम की महक आ गई-कविता

April 30, 2022

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात प्रेम की महक आ गई महफिलों की चाहत थी,तन्हाई वो निभा गई, साथ था

जीवन तथ्य!

April 27, 2022

जीवन तथ्य! बिखरने के बाद भीनिखरना एक अदा है,बिछड़ने के बाद भी,हम स्वयं के सदा हैं! खुशी हो या गम,जीना

वाह क्या किस्मत पाई है!

April 27, 2022

 वाह क्या किस्मत पाई है! रात रात भर जाग के, की उसने मेहनत ,  जीते बहुत से पुरस्कार और परिश्रम

कविता आज़ाद

April 27, 2022

 आजाद! आजाद विचार, आजाद ख्याल, आजादी से जी ले हर एक साल, आजाद सी दुनिया, आजाद सी ढाल, आजाद हो

पीछे छूटा! -कविता

April 27, 2022

पीछे छूटा! -कविता मुड़ कर ना देखो, जो पीछे छूट गया,आगे बढ़कर लिखो,अपना भविष्य नया! कुछ छुटने का क्या पछतावा,सब

PreviousNext

Leave a Comment