Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

बिकते – बहकते वोटर- जितेन्द्र ‘कबीर’

बिकते – बहकते वोटर लोकतंत्र में… वोट के अधिकार के लिएकिसी योग्यता या मेहनत कीजरूरत नहीं पड़ती,बस पैदा होना ही …


बिकते – बहकते वोटर

बिकते - बहकते वोटर- जितेन्द्र 'कबीर'
लोकतंत्र में…
वोट के अधिकार के लिए
किसी योग्यता या मेहनत की
जरूरत नहीं पड़ती,
बस पैदा होना ही काफी
होता है,

अठ्ठारह का होते ही
बन जाता है इंसान
एक ‘वोटर’
चाहे पढ़ा लिखा हो
या फिर अनपढ़,
चाहे समझदार हो
या फिर मूर्ख,
चाहे सज्जन हो
या फिर दुर्जन,
चाहे जान बचाने वाला हो
या फिर कोई हत्यारा ही,

जिस अधिकार के लिए
मेहनत, काबिलियत की
जरूरत कोई ना हो,
उसकी कद्र भी क्यों कर ही
करेंगे लोग,

इसीलिए…
बिक जाते हैं कई शराब और
रुपयों के पीछे,
कई लुभावने वादों के पीछे तो
कई वस्तुओं के लालच में,
और बहुत से बहकाए जाते हैं
जाति और धर्म के नाम पर,

इस सारे गोरखधंधे में
सबसे निचले पायदान पर
होते है
ईमानदारी, अच्छाई, शिक्षा,
उन्नति और सेवा भाव,

‘लोकतंत्र’ अपने सही अर्थों में
बहुत अच्छी व्यवस्था है
लेकिन हमनें अपनी मूर्खता से
इसे विकृत करने में कोई
कसर नहीं छोड़ी।

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता -जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

आने वाला पल- सुधीर श्रीवास्तव

January 13, 2022

आने वाला पल आने वाला पल तो आकर ही रहेगा, जैसे जाने वाला पल भीभला कब ठहरा है ? क्योंकि

गुरु गोविंद पुकारा है – डॉ इंदु कुमारी

January 13, 2022

गुरु गोविंद पुकारा है तेग बहादुर सिंह ने अपने बेटे को बलिदान दिया झुका नहीं दुश्मन के आगेमौत को भी

व्याकुल अंतर- डॉ हरे कृष्ण मिश्र

January 13, 2022

व्याकुल अंतर प्रीत निभाती रात गई बित , जोड़ जोड़ कर सपने-अपने,बंद आंखों में मिलन यामिनी ,हुई भोर तो साथ

कान्हा तू काहे करत मनमानी -सरस्वती मल्लिक

January 13, 2022

कविता : कान्हा तू काहे करत मनमानी कान्हा तू काहे करत मनमानी बार -बार समझाया तुझकोफिर भी एक न मानीनित

प्रेरणा- सुधीर श्रीवास्तव

January 13, 2022

प्रेरणा कहने सुनने में छोटा सा शब्द मगर भाव बड़ा है, किसी की अंधेरे में डूबती जिंदगी मेंउम्मीद की किरण

बता रहा है धुआँ – सिद्धार्थ गोरखपुरी

January 7, 2022

शीर्षक – बता रहा है धुआँ आदमी अंदर और बाहर उड़ा रहा है धुआँ तिल -तिल फेफड़ों को सड़ा रहा

Leave a Comment