Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

प्रेरणा- अनीता शर्मा

प्रेरणा! मेरे जीवन की प्रेरणा स्रोत है आपका आशीर्वाद! हर पल राह दिखाई सच्ची,हर पल साथ तुम्हारा था! जब-जब मैं …


प्रेरणा!

प्रेरणा- अनीता शर्मा
मेरे जीवन की प्रेरणा स्रोत है आपका आशीर्वाद!

हर पल राह दिखाई सच्ची,हर पल साथ तुम्हारा था!

जब-जब मैं कमजोर पड़ी,सीख-प्यार तुम्हारा था!
संस्कार और मर्यादा से नित्य सींच आपने बड़ा किया!

आत्म सम्मान और आत्म विश्वास का ज्ञानवर्धन तुम्हारा था!
प्रेरणा स्रोत तुम्हीं हो जिन्होंने आत्म नियंत्रण सिखलाया!

बचपन से ही हाथ पकड़कर चलना मुझको सिखलाया!
बेटी जिसका धन हो,धन्य ऐसे पिता को पाकर मैं हूँ!

मान-गर्व-स्वाभिमान से सिर उठाकर चलने की प्रेरणा दी!
बचपन से ही मेरे नायक ,मेरे आदर्श का साकार रूप!

ईमानदारी से जीवन जीने का गुर तुमने ही तो सिखलाया!
कभी कमजोर पड़ी तो हौसला तुमसे ही पाया!

वट-वृक्ष से सुदृढ़ पिता ,धन्य हुई पाकर तुमको!
वचन दिया था नेक राह पर बढ़ रही हूँ,प्रेरणा तुम्हारी पाकर !
मन में दृढ़ संकल्प संग ,इच्छाशक्ति मजबूत है!

—-‘अनिता शर्मा झाँसी
—-मौलिक रचना


Related Posts

ठंडी हवा में तुम्हारी खुशबू-सतीश सम्यक

February 7, 2022

ठंडी हवा में तुम्हारी खुशबू रात के सफर मेंजयपुर से नोहर तकआने वाली बसके अंन्दर बैठा था मैं। लगभग भागपाटी

चंद्रमा, चांद, शशि!

February 7, 2022

चंद्रमा, चांद, शशि! सूर्य के बाद सबसे चमकीला ग्रह,सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह,रात्रि को शीतलता प्रदान करता,यह चंद्रमा, चंद्र, शशि के

पृथ्वी बोल पड़ी!

February 7, 2022

 पृथ्वी बोल पड़ी! मैं हूं सौरमंडल की सबसे सुंदर ग्रह, जहां जीव जंतु का जीवन है संभव, निवास करती है

क्या गवायां हैं आज

February 7, 2022

क्या गवायां हैं आज हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिएकहने वाली वह आवाज जो शांत हो गई हैंभर

विश्व प्रसिद्ध भारत के अनमोल संस्कार

February 7, 2022

कविताविश्व प्रसिद्ध भारत के अनमोल संस्कार विश्व प्रसिद्ध भारतीय संस्कार अनमोल मोती है रोज़ माता-पिता चरण स्पर्श से शुरुआत होती

दिल्ली शहर-डॉ. माध्वी बोरसे

February 7, 2022

दिल्ली शहर! भारतीय गणराज्य की राजधानी,इसका इतिहास है गौरवशाली,एक विशेष केंद्र शासित प्रदेश,महाभारत काल से इसका उल्लेख रहा विशेष! देश

Leave a Comment