Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

पश्चाताप की अग्नि सुधीर श्रीवास्तव-

पश्चाताप की अग्नि स्तब्ध रह गया धरा गगन मौन हो गये जन के बोल, निष्ठुर ईश्वर तूने खेलाक्यों ऐसा अनचाहा …


पश्चाताप की अग्नि

पश्चाताप की अग्नि सुधीर श्रीवास्तव-
स्तब्ध रह गया धरा गगन

मौन हो गये जन के बोल,

निष्ठुर ईश्वर तूने खेला
क्यों ऐसा अनचाहा खेल।

माना तू करता रहता है
ऐसे निष्ठुर अनगिन खेल,

तू भी तो हैरान हुआ होगा
किया क्यों मैंनें ऐसा खेल।

निश्चय ही तेरे मन में भी
आज हुआ होगा पश्चाताप

व्यथित हृदय से सोच रहा होगा
अब न करुंगा ऐसे खेल।

पश्चाताप की अग्नि में तू
आज स्वयं में जलता होगा,

ऐसा खेल किया क्यों मैंने
खुद को धिक्कार रहा होगा।

आखिर मैंनें क्या कर डाला
तू भी यही सोचता होगा,

पश्चाताप के आँसू का प्याला
तू भी आज पी रहा होगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित,


Related Posts

मेरे किस्से -सतीश सम्यक

February 7, 2022

मेरे किस्से- सतीश सम्यक तुम्हें पता थाकिमैं तुम्हें पसंद करता हूँ।तभी तो तुम ,मुझे जलाने की खातिरनाम लिया करती थी

बेरोजगार हूं-दीप मदिरा

February 7, 2022

बेरोजगार हूं कभी कट्टर हिंदूवादी हूं कभी कट्टर भाजपा समर्थक हूं कभी कट्टर मोदी समर्थक हूं कभी कट्टर योगी समर्थक

जाति -पाति- -सिद्धार्थ गोरखपुरी

February 6, 2022

जाति -पाति जाति-पाति में मत उलझो ,रहना है हमें हर ठाँव बराबर।सिर के ऊपर सूरज तपता ,तो पाँव केनीचे छाँव

नब्ज/नेता- सधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

नब्ज/नेता मैं नेता हूं मगर मैं दूसरे किस्म का नेता हूंगली गली नहीं भटकताजनता की नब्ज नहीं टटोलता,क्योंकि मुझे खुद

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम- सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

गाँधी जी तुम्हें प्रणाम हे बापू हे राष्टृपिता संत साबरमती केपुजारी अहिंसा केतुम्हें नमन हैकोटि कोटि प्रणाम है।देश में आज

दोस्तों के नाम की शाम-सुधीर श्रीवास्तव

February 6, 2022

दोस्तों के नाम की शाम आइए!कुछ करते नहीं तो बस इतना करते हैं,एक शाम दोस्तों के नाम करते हैं,मौज मस्ती

Leave a Comment