Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

kanchan chauhan, poem

परीक्षा का परिणाम | pariksha ka parinam

परीक्षा का परिणाम परीक्षा कक्ष में होता देखो,कितना अजीब नज़ारा है,प्रश्न पत्र के इंतजार में बैठे थेबच्चे, कैसे -कैसे भाव …


परीक्षा का परिणाम

परीक्षा का परिणाम | pariksha ka parinam

परीक्षा कक्ष में होता देखो,कितना अजीब नज़ारा है,
प्रश्न पत्र के इंतजार में बैठे थेबच्चे, कैसे -कैसे भाव लिए।
मची हुई है मन में हलचल, कितने मिश्रित विचार लिए,
क्या आएगा, क्या लिखेंगे, क्या हम लिख भी पाएंगे।
प्रश्न पत्र पाते ही देखो पन्ने ऐसे पलटते हैं,
एक ही पल में जांचना चाहते, क्या -क्या इनको आता है।
फिर लिखना जब शुरू हैं करते,एक पल भी रूक नहीं पाते हैं।
हाथ अगर रूकना भी चाहे, झटक-झटक कर चलाते हैं।
साल भर का पढ़ा हुआ अब, कुछ ही घंटों में लिखना है ।
लिखने से ही निर्धारित होना,परीक्षा का परिणाम है ।
किन हालातों से गुजरे बच्चे, क्या बीता है उनके साथ,
अस्वस्थ थे या घटी दुर्घटना पिछली रात,
इसका कोई जिक्र नहीं है, क्या बीता है किसके साथ।
लिखने से ही पता चलेगा, किसको कितना ज्ञान है,
इसी से निर्धारित होना परीक्षा का परिणाम है।

-कंचन चौहान


Related Posts

माँ

June 24, 2022

 माँ अनिता शर्मा एक शब्द में संसार समाहित, जग जननी है माँ। कितनी भोली, कितनी प्यारी, मुझे प्यारी है माँ

तन्हा सी!!!!

June 24, 2022

 तन्हा सी!!!! अनिता शर्मा भीड़ में तन्हा-तन्हा सी, कुछ सकुचाई कुछ शरमाई। कह न सकी दिल की बातें, मन ही

वर्षा ऋतु !

June 24, 2022

वर्षा ऋतु ! डॉ. माध्वी बोरसे! ढेर सारी खुशियों की बौछार,सभी करते हैं इस ऋतु का इंतजार ,पशु पक्षियों और

खुशनुमा वातावरण बनाएं!

June 24, 2022

 खुशनुमा वातावरण बनाएं! डॉ. माध्वी बोरसे! लाए खुशियों की बहार, चाहे परेशानियां हो हजार, जिंदगी तो है कुछ पलों की,

जरूर लड़े!

June 24, 2022

जरूर लड़े! डॉ. माध्वी बोरसे! लड़ना है तो अपने क्रोध से लड़े,अपने अंदर के अहंकार से लड़े,स्वयं को मजबूत और

पारदर्शी जीवन!

June 24, 2022

पारदर्शी जीवन! डॉ. माध्वी बोरसे! चलो सोचे और बोले एक समान, जिंदगी को बना ले, थोड़ा और आसान,दिल से और

PreviousNext

Leave a Comment