Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

beuty tips, Health, sneha Singh

परफेक्ट मेकअप टच देता है काॅम्पेक्ट | Compact gives perfect makeup touch

काम की बात परफेक्ट मेकअप टच देता है काॅम्पेक्ट काॅम्पेक्ट पाउडर सब से अधिक उपयोग में लिया जाने वाला प्रोडक्ट …


काम की बात

परफेक्ट मेकअप टच देता है काॅम्पेक्ट

परफेक्ट मेकअप टच देता है काॅम्पेक्ट | Compact gives perfect makeup touch
काॅम्पेक्ट पाउडर सब से अधिक उपयोग में लिया जाने वाला प्रोडक्ट है। यह एक लाइट वेट पाउडर है। जिस तरह उचित फाउंडेशन न होने पर बेस खराब हो जाता है, उसी तरह काॅम्पेक्ट पाउडर के अनुचित उपयोग के कारण मेकअप खराब लगता है। काॅम्पेक्ट एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसका उपयोग अनेक तरह से किया जा सकता है। पूरे दिन की थकान के बाद काॅम्पेक्ट का लाइट उपयोग चेहरे के मेकअप को फ्रेश बना देता है। इसलिए काॅम्पेक्ट खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

स्किन टोन के साथ मैच

जब भी काॅम्पेक्ट खरीदें, केवल ब्रांड देख कर न खरीदें। अच्छी क्वालिटी और अनेक खासियत वाले काॅम्पेक्ट को ध्यान में रख कर खरीदने के बजाय सब से पहले स्किन टोन के साथ मैच करने का प्रयत्न करें। स्किन टोन से मैच करने वाला काॅम्पेक्ट पसंद करें। जिस तरह फाउंडेशन पसंद किया जाता है, उसी तरह काॅम्पेक्ट को भी पसंद करें। अगर स्किन टोन के अनुसार काॅम्पेक्ट नहीं होगा तो ऐसा लगेगा कि चेहरे पर काॅम्पेक्ट थोप दिया गया है।

इस तरह पसंद करें

काॅम्पेक्ट अनेक कलर का होता है। अगर स्किन टोन लाइट है तो लाइट कवरेज वाला गुलाबी अंडरटोन वाला काॅम्पेक्ट उचित होगा। अगर त्वचा गेहुंए या श्याम रंग की है तो यलो या औरेंज अंडरटोन वाला काॅम्पेक्ट उचित होगा। इससे संपूर्ण कवरेज मिलेगा और मेकअप भी परफेक्ट लुक देगा।

 मेकअप फिक्स करें

अक्सर मेकअप करते समय कई गलतियां हो जाती हैं। जैसे कि अधिक ब्लश लगा देना अथवा ऐसे फाउंडेशन का उपयोग करना, जो स्किन टोन से मैच न करता हो। ऐसे में थोड़ा काॅम्पेक्ट पाउडर लगाने से करेक्शन किया जा सकता है। मेकअप को सुधारा जा सकता है।

मेकअप को अधिक समय तक टिकाए रखता है

मेकअप अधिक समय तक टिका रहे, इसके लिए काॅम्पेक्ट पाउडर का उपयोग करना चाहिए। यह उपयोग में लिए गए सभी प्रोडक्ट को सेट करता है और बेस को खराब नहीं होने देता। जिससे मेकअप अधिक समय तक टिका रहता है और मेकअप को बारबार सेट करने या टच करने की जरूरत नहीं पड़ती।

कैसे लगाएं

स्पंज की मदद से काॅम्पेक्ट को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। उसे अच्छी तरह त्वचा में डेब करें और ब्लेंड कर लें। अगर स्पंज पसंद न हो तो सामान्य ब्रश का भी उपयोग किया जा सकता है। काॅम्पेक्ट पाउडर को ब्रश पर ले कर अच्छी तरह चेहरे पर ब्लेंड करें। जिनकी स्किन ऑयली हो उन्हें टी जोन पर काॅम्पेक्ट पाउडर का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यह भाग अधिक ऑयली होता है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

मां-बाप को बच्चे से प्यार करना चाहिए उसके रिजल्ट से नहीं

March 5, 2023

 मां-बाप को बच्चे से प्यार करना चाहिए उसके रिजल्ट से नहीं ‘करन क्या रहे हो? परीक्षा से एक दिन पहले

अपने बच्चे की मोबाइल की लत के लिए कहीं आप तो जिम्मेदार नहीं

February 11, 2023

अपने बच्चे की मोबाइल की लत के लिए कहीं आप तो जिम्मेदार नहीं child’s mobile-addiction ‘तन्वी बेटा शरारत मत करो।’

वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं| Valentine’s Day

February 6, 2023

वेलेंटाइंस डे पर फ्लोलेस मेकअप लुक के लिए इतना आजमाएं वेलेंटाइंस डे प्रेमियों के लिए खास दिन होता है। प्रेमी

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स

January 31, 2023

पार्टनर के बोरिंग और निगेटिव व्यवहार से परेशान हैं तो अपनाएं ये कारगर टिप्स रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए

बच्चे अपंग (आलसी) हो जाएं, इतनी भी सुविधा न दें

January 30, 2023

 बच्चे अपंग (आलसी) हो जाएं, इतनी भी सुविधा न दें  pic credit -freepik सुबह-सुबह स्कूल जाने का समय होते ही

बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन शापिंग की आदत, कैसे कंट्रोल करें

January 23, 2023

बच्चों की ऑनलाइन शापिंग की आदत बड़ों का बजट बिगाड़ देती है। अगर मां-बाप बच्चों की छोटी उम्र से ही बचत

PreviousNext

Leave a Comment