Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Priyanka_saurabh

नए साल के पँख पर |

नए साल के पँख पर बीत गया ये साल तो, देकर सुख-दुःख मीत !क्या पता? क्या है बुना ? नई …


नए साल के पँख पर

बीत गया ये साल तो, देकर सुख-दुःख मीत !
क्या पता? क्या है बुना ? नई भोर ने गीत !!

माफ़ करे सब गलतियां, होकर मन के मीत !
मिटे सभी की वेदना, जुड़े प्यार की रीत !!

जो खोया वो सोचकर, होना नहीं उदास !
जब तक साँसे हैं मिली, रख खुशियों की आस !!

खिली-खिली हो जिंदगी, महक उठे अरमान !
आशा है नव साल की, सुखद बने पहचान !!

छँटे कुहासा मौन का, निखरे मन का रूप !
सब रिश्तों में खिल उठे, अपनेपन की धूप !!

दर्द दुखों का अंत हो, विपदाएं हो दूर !
कोई भी न हो कहीं, रोने को मजबूर !!

छेड़ रही है प्यार की, मीठी-मीठी तान !
नए साल के पँख पर, खुशबू भरे उड़ान !!

About author 

प्रियंका सौरभ रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार

प्रियंका सौरभ
रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,
कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार
facebook – https://www.facebook.com/PriyankaSaurabh20/
twitter- https://twitter.com/pari_saurabh



Related Posts

जातिवाद का मटका कब फूटकर बिखरेगा?

August 16, 2022

 जातिवाद का मटका कब फूटकर बिखरेगा?   इस देश में दो मराठी महापुरुष आये। दोनों ने देश पर इतना उपकार किया

क्या दल बदलुओं की खाल उधेड़नी पड़ेगी?

August 14, 2022

 क्या दल बदलुओं की खाल उधेड़नी पड़ेगी?  हम उनको इसलिए चुनते हैं कि हमारे नौकर बनकर कार्य करें, लेकिन वे

हरियाणा का जर्रा-जर्रा आज़ादी के लिए खून से भीगा है

August 10, 2022

 हरियाणा का जर्रा-जर्रा आज़ादी के लिए खून से भीगा है स्वतंत्रता आंदोलन की आग में पूरा हरियाणा जल उठा था।

स्तनपान से हटता ध्यान, हो कैसे अमृत का पान ?

August 8, 2022

स्तनपान से हटता ध्यान, हो कैसे अमृत का पान ? बदलते दौर में नई और आधुनिक माताओं में स्तनपान की

भाई-बहन के अटूट रिश्ते के क्या है मायने ?

August 8, 2022

भाई-बहन के अटूट रिश्ते के क्या है मायने ?                      

आखिर क्यों बदल रहे हैं मनोभाव और टूट रहे परिवार?

August 5, 2022

आखिर क्यों बदल रहे हैं मनोभाव और टूट रहे परिवार? भौतिकवादी युग में एक-दूसरे की सुख-सुविधाओं की प्रतिस्पर्धा ने मन

Leave a Comment