Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lekh, Veena_advani

दूसरों कि थाली का खाना पसंद

दूसरों कि थाली का खाना पसंद, दूसरों को भी आपकी थाली का खाना पसंद अरे-अरे क्यों नाराज़ होते अगर कोई …


दूसरों कि थाली का खाना पसंद, दूसरों को भी आपकी थाली का खाना पसंद

दूसरों कि थाली का खाना पसंद

अरे-अरे क्यों नाराज़ होते अगर कोई आपकी थाली का खाना खा रहा है तो। आप भी तो दूसरों कि थाली का खाना खाते हैं ना आखिर। तो नाराजगी किस बात की हिसाब बराबर।
जी हां, आज मैं जिस विषय को लेकर अपनी कलम से तीखे शब्दों का वार कर रही हूं वह केवल शब्दों की बनावटी माला नहीं या मेरे अंतर्मन भाव की सिर्फ कल्पना मात्र नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी कड़वी सच्चाई है जिस से रूबरू करवाना पूरी दुनिया को जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे की यह कैसी बातें की दूसरों की थाली का खाना पसंद तो, दूसरों को भी हक आपकी थाली से खाना खाने का यह सब क्या है? आप, अभी भी मेरे कहने का भावार्थ नहीं समझे हैं। शब्दों का चांटा कभी भी किसी के गाल पर सीधे ना मार कर, घुमा फिरा कर ऐसा चांटा मारा जाए कि वह चांटा सीधे उसकी रूह को घायल कर दे। इसलिए मेरे लिखे शब्दों का चांटा घुमा कर उल्टा सीधा ही सही परंतु हकीकत भरे आईने में कालिख लगा उन लोगों को चेहरा दिखाना बहुत जरूरी है जो दूसरों कि थाली का तो चटखारे लेकर खाना पसंद करते, परंतु कोई उनकी थाली में नजर भी उठा कर देखें तो क़त्ल तक करने के लिए तैयार हो जाते। तो आइये समझिए अब मेरे शब्दों के भावार्थ को- यहां बात हो रही है आज के वर्तमान युग में चल रहे प्रेम जगत के मायाजाल की। इस प्रेम के मायाजाल में नव युवा पीढ़ी जो कि अभी अविवाहित हैं उनको यदि छोड़ दिया जाए, तो देखा जाएगा कि आज के समय में बहुत सारे विवाहित पुरूष जो विवाहित होने के बावजूद, साथ ही बच्चों के पिता होने के बावजूद भी दूसरों की बीवियों पर डोरे डालते रहते हैं किसी भी प्रकार से दूसरों की बीवियों को फसाते जैसे कि अपने दोस्त, रिश्तेदार की बीवी, या अपने कार्यस्थल की महिलाओं को फंसा कर उनका अनैतिक फायदा उठाते हैं वो महिलाएं जो की पहले से ही शादीशुदा हैं उन्हें आप इस प्रकार प्रेम माया जाल में फसा कर उनसे शारिरीक सुख पाते यह जानते हुए भी की इससे आपकी खुद की और उस महिला की भी शादीशुदा जिंदगी में जहर घुलेगा फिर भी अनैतिक रिश्ते बनाते। आप अपनी उस पत्नी को धोखा देते जो आपके लिए सब कुछ छोड़ कर आई और आपके भरोसे सिर्फ आपके प्यार के खातिर आपके साथ रह रही है। आपकी संतानों की परवरिश भी कर रही है उसी बीवी को दिन रात अंधेरे में रखकर धोखा देते हैं। यदि किसी की बीवी को पता चले और वह विरोध करें तो उसी को ही चरित्रहीन भी बताते हैं दुनिया के सामने। सिर्फ अपने पाप को छुपाने के लिए। आप सिर्फ अपनी भूख मिटाने के लिए अपने बच्चों को और बीवी को दिन रात अंधेरे में रखते हैं। छुप-छुप कर दूसरों की बीवी से मिलना क्या यह जायज है और हां बहुत बार तो आप पकड़ा भी जाते हैं। देर रात तक दूसरे की बीवी के साथ सोशल मीडिया पर मजे लूटना अगर इन सब चीजों में आपको आनंद आता है। तो ठीक उसी तरह दूसरे मर्दों को भी आपकी थाली का खाना, खाना बहुत पसंद आता है। मतलब आपकी बीवी को भी दूसरे मर्द फंसाते हैं और उनके साथ प्रेम का मकड़जाल बनाकर उनका फायदा उठा सकते हैं जैसा की आप दूसरों की बीवी के साथ उठा रहे हैं। ठीक उसी तरह दूसरे भी आपकी बीवी के साथ वह सब कर सकते जो आप कर रहे हैं। और हां इसमें आपकी बीवी भी यदि हामी भरती है तो उसके जिम्मेदार सिर्फ आप स्वयं है क्योंकि दूसरी या बाहरी रखैल के लिए आप अपनी बीवी को नजर अंदाज करते उसे उसके हक के प्रेम से वंचित करते तो वो भी प्रेम और सम्मान पाकर वशीभूत हो जाती परायों से। अब आप शायद मेरे इस कटाक्ष भरे शब्दों को समझ गए होंगे कि यदि आपको दूसरों की थाली का खाना पसंद है तो दूसरे भी आपकी थाली को चाट-चाट कर खा सकते हैं और आप कुछ नहीं कर सकते क्योंकि आपके आगे प्रश्नों की झड़ी सबसे पहले आपकी बीवी ही लगाएगी कि जब आप दूसरों की बीवी से छुप-छुपकर मिल सकते हैं कभी बैंक में, कभी मंदिर में, कभी किसी गुप्त कमरे में, कभी दूसरे शहर में, तो कभी कहीं ओर। आज यदि किसी औरत को उसका पति छलनी कर देता भीतर तक सिर्फ दूसरी औरत की खातिर तो धीरे-धीरे औरत भी पत्थर दिल बन जाती। और झुक जाती दूसरों से मिले सम्मान, मोहब्बत से भरे शब्दों की ओर। वो भी उसी आनंद की अनुभूति में डूब ये सोच खुश होती की उसका भी कोई है जो उसे मोहब्बत दे कद्र करता। उसे एहसास दिलाता की कमी उसमें नहीं उसके पति मे है जो उसकी कद्र ना कर पाया। अपनापन पाकर यदि आपकी बीवी झुक उन सम्मान भरे शब्दों से ही खुद को सिंगार ने लगे तो।जैसे आप दूसरों कि बीवी संग आनंद पाते ठीक उसी तरह दूसरे आपकी बीवी के साथ आनंद लेते। यदि कोई दूसरा मर्द यह सब करें आपकी थाली के साथ तो इसमें आपको अचंभित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक कहावत बहुत प्रचलित है। जो जैसा करेगा वह वैसा भरेगा और आज कल तो ये कहावत आम हो गई है।

About author

Veena advani
वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर , महाराष्ट्र

Related Posts

तबस्सुम| Tabassum

November 25, 2022

तबस्सुम तबस्सुम| Tabassum  एक ऐसी कलाकारा जिसको भूल पाना मुश्किल होगा,हालाकि वह उतनी मशहूर नहीं थी। न ही बिग बैनर

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफ़टीए)| Free Trade Agreement (FTA)

November 25, 2022

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफ़टीए)| Free Trade Agreement (FTA) अर्थव्यवस्था को गति देने में मुक्त व्यापार समझौता मील का पत्थर साबित

क्या आत्महत्या ही एक मात्र रास्ता?

November 25, 2022

क्या आत्महत्या ही एक मात्र रास्ता? |Is suicide the only way? Is suicide the only way? क्या आत्महत्या ही एक

जलकुक्ड़ा – ज़लनखोरी| jalkukda-jalankhori

November 25, 2022

जलकुक्ड़ा – ज़लनखोरी दूसरों के साथ जलनखोरी या इर्ष्या रखने वाले जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं करते ईर्ष्या में

रक्तदान करो | Donate blood

November 25, 2022

रक्तदान करो Donate blood  लाल रंग कि लाल कणिकाएं तरसेजरूरत मंद के जिस्म में समाने को।।रक्त बूंदे जीवनदायिनी कहलाए  यही

वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत औद्योगिक नीति की जरूरत।Strong industrial policy needed to meet the current challenges.

November 25, 2022

वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत औद्योगिक नीति की जरूरत। देश का सन्तुलित विकास करने कि लिए संसाधनों को

Leave a Comment