Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

दुनियादारी की बात- जितेन्द्र ‘कबीर’

दुनियादारी की बात ज्यादातर मेहनती एवं फुर्तीले लोगपसंद नहीं करते अपने आस-पासआलसी और कामचोर लोगों को,कभी उनको डांट डपट करतो …


दुनियादारी की बात

दुनियादारी की बात-   जितेन्द्र 'कबीर'
ज्यादातर मेहनती एवं

फुर्तीले लोग
पसंद नहीं करते अपने आस-पास
आलसी और कामचोर लोगों को,
कभी उनको डांट डपट कर
तो कभी मन ही मन कुढ़कर,
खून जलाते रहते हैं अक्सर वो
ऐसे लोगों को देख-देखकर,

ठीक इसी तरह ज्यादातर
कुशाग्र बुद्धि को पसंद नहीं आता
सामान्य बुद्धि का साथ,

ज्यादातर पढ़े-लिखे एवं
ज्ञानवान लोगों को
कम पढ़े लिखों के साथ संवाद,

ईमानदार, सीधे-सच्चे लोगों को
झूठे, बेईमान और मक्कारों के साथ
व्यवहार,

धनी-मानी, मशहूर, एवं
ऊंचे पद-प्रतिष्ठा वाले लोगों का
निर्धनों से रखना कोई सरोकार,

सुन्दर नयन-नक्श, गौर वर्ण एवं
अच्छी देहयष्टि वालों को
साधारण शक्लो-सूरत वालों का ख्याल,

विडंबना यह है कि ज्यादातर
हर श्रेणी का इंसान रहना चाहता है
अपने से ऊंचे स्तर के इंसान के साथ,
विरले ही मिलते हैं ऐसे लोग
जिन्हें पसंद होता है अपने से कमतर
लोगों का साथ।

जितेन्द्र ‘कबीर
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

दोनों बातें खतरनाक हैं- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 8, 2021

 दोनों बातें खतरनाक हैं किसी परिवार का मुखियापरिवार के किसी सदस्य कीनाराजगी के डर सेचुप्पी साध लेता है जबअपने परिवार

सूनापन अखरता”- अनीता शर्मा

December 8, 2021

सूनापन अखरता अकेले चुपचाप खड़ी हो ,देख रही थी,जहाँ दुनिया बसती थी । सूनापन पसरा था कमरे में,जहाँ रौनक रहती

मंथरा- सुधीर श्रीवास्तव

December 8, 2021

 मंथरा आज ही नहीं आदि से हम भले ही मंथरा को दोषी ठहराते, पापी मानते हैं पर जरा सोचिये कि

मन- डॉ.इन्दु कुमारी

December 8, 2021

 मन रे मन तू चंचल घोड़ासरपट दौड़ लगाता हैलगाम धरी नहीं कसकेत्राहि त्राहि मचाने वाली जीवन की जो हरियालीपैरों तले

मेरा एक सवाल- विजय लक्ष्मी पाण्डेय

December 8, 2021

मेरा एक सवाल…!!! पढ़े लिखे काका भैया से,मेरा एक सवाल।माँ -बहनों की गाली से ,कब होगा देश आजाद.?? अरे !

उलझे-बिखरे सब”- अनीता शर्मा

December 8, 2021

उलझे-बिखरे सब” कितने उलझे-उलझे हुए सब , कितने बिखरे-बिखरे हुए सब। बनावटी दुनिया में उलझे हुए सब, दिखावटी सब सज-धज

Leave a Comment