Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

दर्द-लघुकथा

लघुकथा दर्द उस्मान साहब कुर्सी पर बैठते हुए अचानक से फिर उसीरौ में कराहे । । जैसे इन महीनों में‌ …


लघुकथा
दर्द

दर्द-लघुकथा
उस्मान साहब कुर्सी पर बैठते हुए अचानक से फिर उसी
रौ में कराहे । । जैसे इन महीनों में‌ जब से सर्दियाँ शुरु हुई थीं । वे कराहा करते थे । दर्द की एक पतली महीन रेखा उनके चेहरे पर उभर आई थी । कमबख्त घुटनों ने परेशान कर रखा है । इन दिनों । सर्दियों में उनकी तकलीफ अक्सर बढ़ जाया करती है‌ ।
वे फिर से एक बार कराहे
_” ऊफ! या अल्लाह ..”
और बैठक से निकलकर ओसारे में आ गए । जहाँ फलांग भर की दू‌री पर रूकैया साड़ी वा‌ले से साड़ी खरीद रही थी । उनको देखा तो ‌उनको नजरअंदाज करते हुए साड़ी वाले से ‌ बातों में उलझी रही ।
थोड़ा रुककर वो‌ रुकैया से बोले – ” बहू , ‌ ‌‌मेरा ‌ नीकैप कब‌का खराब हो गया है । और , ठंड की वजह से जोड़ों मे कनकनाहट होती रहती है । अनवर से कहो ना एक जोड़ी नीकैप बाजार से ला दे । मैं तो अनवर‌ से कह -कहकर‌ थक गया । लेकिन‌ वो आज-कल करके टाल जाता है । “
रूकैया साड़ी को एक तरफ रखते हुए बोली – ” यहाँ लोग अपने लिए कमाएँ या औरों के लिए । समझ नहीं आता । मर- मर के दिन रात काम करो । तब भी घर में बरकत नहीं होती । छोटी सी नौकरी में लोग क्या-क्या जुटायें ? एक तरफ ढकों तब दूसरी तरफ उघाड़ हो जाता ‌है । अभी पिछले साल ही तो उन्होंने आपको नीकैप खरीदकर दिया था । क्या इतनी जल्दी खराब हो गये । ”
” अरे , पिछले साल कहाँ दो- तीन साल पहले अनवर ने नीकैप लाया था । एक नीकैप का रबर पूरी तरह खराब हो गया है । घुटनों से नीकैप नीचे गिर जाता है । और घुटनों में कनकनाहट बढने लगती है । ” ग्रामो फोन की सई जैसे उस्मान साहब के गले में घरघराई ।
” दोनों पैर में दर्द है या एक ही पैर में । ” रूकैया ने पाँच सौ के दो नोट साड़ी वाले की तरफ बढाते हुए पूछा ।
” कभी – कभी एक पैर में भी करता है । और‌ कभी- कभी दोनों पैरों में भी । ” उस्मान साहब खुरदरी दीवार की तरफ ताकते हुए बोले‌ ।
” आप एक ही नीकैप को बदल- बदल कर क्यों नहीं पहनते ? जब , जिस पैर में दर्द ज्यादा हो उस पैर मेंं पहन‌ लिया कीजिए । इससे पैसा भी बचेगा और सामान‌ की यूटीलिटी भी बरकरार रहेगी ।
” रूकैया कमरे में जाते हुए बोली ।
उस्मान साहब के चेहरे पर उदासी और दु:ख के कोहरे और ज्यादा घने हो गए । जो आँखों के रास्ते धीरे- धीरे बहने लगे । वे अस्फुट स्वर में जैसे बोले – ” दर्द को बदलकर भी भला कोई पहनता है क्या ? मेरा बस चलता तो उसे साबुत उखाड़कर ना फेंक देता ! 

सर्वाधिकार सुरक्षित
महेश कुमार केशरी
मेघदूत मार्केट फुसरो
बोकारो झारखंड
पिन-829144
मो-9031991875

email-keshrimahesh322@gmail.com


Related Posts

लघुकथा –काश मैं मोबाइल होती| kash mai mobile hoti

January 9, 2023

लघुकथा –काश मैं मोबाइल होती “आज काम बहुत था यार, बुरी तरह से थक गया हूं।” – सोफा पर अपना

अपाहिज | laghukatha -apaahij

January 6, 2023

अपाहिज !! अपाहिज | laghukatha -apaahij डॉ विनीता एक गांव में लगने वाली विकलांग शिविर के लिए घर से निकली

कहानी-पिंजरा | Story – Pinjra | cage

December 29, 2022

कहानी-पिंजरा “पापा मिट्ठू के लिए क्या लाए हैं?” यह पूछने के साथ ही ताजे लाए अमरूद में से एक अमरुद

लघुकथा–मुलाकात | laghukatha Mulakaat

December 23, 2022

 लघुकथा–मुलाकात | laghukatha Mulakaat  कालेज में पढ़ने वाली ॠजुता अभी तीन महीने पहले ही फेसबुक से मयंक के परिचय में

लघुकथा –पढ़ाई| lagukhatha-padhai

December 20, 2022

लघुकथा–पढ़ाई मार्कशीट और सर्टिफिकेट को फैलाए उसके ढेर के बीच बैठी कुमुद पुरानी बातों को याद करते हुए विचारों में

बेटी का हक लघुकथा| Beti ka haq

November 22, 2022

बेटी का हक छोटी बेटी सनाया से बात करते -करते रामनाथ बाबू चिल्ला पड़े, ” मैं बेऔलाद हूँ क्या जो

PreviousNext

Leave a Comment