Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

काम की बात ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर इस समय तेज ठंड पड़ रही है। …


काम की बात

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

ठंड में रोज पिएं हल्दी-केशर का दूध, बीमारियां रहेंगी दूर

इस समय तेज ठंड पड़ रही है। जिसकी वजह दूध की दुकानों के सामने गरम दूध के लिए लाइनें लग रही हैं। स्वाद से भरपूर मसाला दूध हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आजकल बाजार में मिलने वाले दूध की शुद्धता पर शक होता है, इसलिए अगर घर में ही हल्दी-केशर का दूध घर में ही आसानी से तैयार किया जा सकता है, जो गुणों से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी अच्छा होता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चों या वृद्धों के लिए ही नहीं, सभी के लिए यह दूध फायदेमंद साबित होगा। ठंड में शरीर में गरमी बनाए रखने के लिए केशर-हल्दी का दूध एक बहुत अच्छा इम्युनिटी बूस्टर साबित होगा। तो जाने कैसे बनेगा दूध।

सामग्री

दो गिलास दूध, आधा चम्मच हल्दी, आठ-दस लच्छे केशर, कटा हुआ बादाम आधा चम्मच, पिसी चीनी एक चम्मच, आधा चम्मच सोंठ पाउडर।

 कैसे बनाए

ठंड के सीजन में सब से अधिक हेल्दी ड्रिंक में एक है हल्दी-केशर का दूध। यह हेल्थ के लिए फायदेमंद तो है ही, इसे बनाना भी बहुत आसान है। हल्दी-केशर वाला दूध बनाने के लिए एक बर्तन में दो गिलास दूध लें और मीडियम गैस पर गरम करें। तीन-चार मिनट बाद दूध में उबाल आने पर उसमें हल्दी-केशर और सोंठ का पाउडर डाल कर चम्मच से ठीक से मिला दें। इसके बाद एक-दो मिनट तक दूध को उबलने दें। इसी समय दूध में चीनी डाल कर गैस धीमी कर दें। पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें। हेल्थ के लिए हल्दी-केशर का दध तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में डाल कर बादाम से गार्निश करें।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)
>


Related Posts

भारत में विदेशी शिक्षण संस्थान नफ़ा या नुकसान

January 24, 2023

भारत में विदेशी शिक्षण संस्थान नफ़ा या नुकसान विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में परिसर स्थापित करने की अनुमति देने का

ग्रामीण चौपालों को लील गई राजनीति

January 24, 2023

ग्रामीण चौपालों को लील गई राजनीति गांव मैं अब न तो पहले जैसे त्योहारों की रौनक है और न ही

खेलों के पीछे शर्मनाक खेल

January 24, 2023

खेलों के पीछे शर्मनाक खेल देश के जो खिलाड़ी विदेशी सरजमीं पर तिरंगे का मान बढ़ाते आए हैं. उन्हें अपने

खुद के साथ समय निकालना सीखें

January 23, 2023

आओ खुद के साथ समय निकालना सीखें मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक ऊर्जा और तनाव मुक्त जीवन के लिए खुद के साथ

बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन शापिंग की आदत, कैसे कंट्रोल करें

January 23, 2023

बच्चों की ऑनलाइन शापिंग की आदत बड़ों का बजट बिगाड़ देती है। अगर मां-बाप बच्चों की छोटी उम्र से ही बचत

जिलियन हसलम : एक ब्रिटिश इंडियन महिला जो भारत को नहीं भूल सकती | jillian haslam

January 23, 2023

जिलियन हसलम : एक ब्रिटिश इंडियन महिला जो भारत को नहीं भूल सकती भारत की आजादी के बाद ज्यादातर अंग्रेज

PreviousNext

Leave a Comment