Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

जीवन भी गणित- सुधीर श्रीवास्तव

राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसंबर) पर विशेष जीवन भी गणित हम और हमारे जीवन का हर पल किसी गणित से …


राष्ट्रीय गणित दिवस (22 दिसंबर) पर विशेष

जीवन भी गणित

जीवन भी गणित- सुधीर श्रीवास्तव
हम और हमारे जीवन का

हर पल किसी गणित से कम नहीं है,

जीवन में जोड़ घटाव भी
यहाँ कम कहाँ है,

गुणा भाग का खेल तो
चलता ही रहता है।

कभी जुड़ना तो कभी घटना
शेष भी रहता सदा है,

कामा, बिंदी, बराबर,उत्तर भी यहां है।
कभी सही तो कभी गलत भी है

कभी उलझन कभी सुलझन
कभी आसान कभी मुश्किलें

जीवन में गणित से कहाँ कम है?
गणित से पीछा छूट सकता है

या पीछा तो छुड़ा लोगे,
मगर जीवन के गणित से

रोज के जोड़, घटाव, गुणा, भाग
शेष, उत्तर, बराबर से आखिर

पीछा भला कैसे छुड़ा लोगे?
बिना गणित के जीवन का भला
कैसे गुजारा कर लोगे?

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित


Related Posts

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,(14 अप्रैल ) विशेष

April 27, 2022

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,(14 अप्रैल ) विशेष एक महान नायक! समानता का अधिकार दिलाया,ज्ञान का प्रकाश चमकाया,किया संघर्ष मानवता के अधिकार

स्वयं को पहचाने!

April 27, 2022

स्वयं को पहचाने! चलो आज स्वयं को पहचाने,अपनी कमजोरियों को जाने,जग की आलोचना बहुत की,अब खुद को भी दे, थोड़े

जीवन में द्वंद का समापन!

April 27, 2022

जीवन में द्वंद का समापन! कभी पाऊं खुद को अनजान,तो कभी महान,कभी अज्ञानी, तो कभी ज्ञानी,मुझ में हे अच्छाई या

मोहब्बत का मरहम़ लगा

April 27, 2022

 मोहब्बत का मरहम़ लगा फ़रेब दिया तूने चाहे , रूह में मेरी तू ही समाता है ये दिल तो कायल

जो जैसा करेगा , वैसा भरेगा

April 27, 2022

जो जैसा करेगा , वैसा भरेगा दुनिया का दस्तूर हे ये जो जैसा करेगा वैसा भरेगाआज हसे दुनिया चाहे कल

वीणा के सुर खामोश हो रहे

April 27, 2022

 वीणा के सुर खामोश हो रहे मेरी तमन्नाओं के कातिल बता तूने हमें वफा क्यों न दी।। कभी मांगा न

PreviousNext

Leave a Comment