Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Aalekh, Jayshree_birmi

जीवन की सच्चाई /jeevan ki sacchai

 जीवन की सच्चाई  ’ब्रह्म सत्य जगत मिथ्या’ शास्त्रों ने तो यही बताया हैं कि जगत यानि कि जीवन मिथ्या हैं।जीवन …


 जीवन की सच्चाई 

’ब्रह्म सत्य जगत मिथ्या’ शास्त्रों ने तो यही बताया हैं कि जगत यानि कि जीवन मिथ्या हैं।जीवन को मिथ्या समझने का मर्म ये हैं कि जीवन को अच्छे कर्मों से , सत्य की राह पर चलकर सार्थक बनाओं, न कि झूठ और फरेब के आचरण से नर्क सा बनाओ।एक झूठ सो झूठ बुलवाता हैं ये हम सब जानते ही हैं। उस वक्त  झूठा इंसान कितनी यातनाएं भुगतता हैं वह वहीं जाने।सब से पहलें झूठ को छिपाओ फिर बाहर नहीं आ जाएं इसके लिए मनघड़ंत दूसरे झूठ ओर फिर एक ओर फिर एक ओर…. बस सिलसिला चल पड़ता हैं।

     ब्रह्म का मतलब सच्चिदानंद, जगत का मूल रूप,ईश्वर,परमात्मा ही हैं।अगर जीवन का सत्य जानना हो तो उनके कहे मार्ग पर चलने से ही उस सत्य की प्राप्ति होगी।जीने को तो जीवन सभी जीते हैं किंतु उनकी गुणवत्ता अलग अलग होती हैं।अगर नरतन पाया हैं जो सूक्ष्म जीवाणु और पशु पक्षियों से उत्तम हैं तो उस उत्तम प्राप्ति को कनिष्ठ कर्मों में नहीं उलझा कर सत्कर्म के मार्ग पर चलने से उत्तम जीवन फल प्राप्त होता हैं, वैसे अंत तो सभी का एक ही हैं चिता तक का लेकिन रास्ते अलग अलग होंगे।किसी की शानदार मृत्यु,पीछे रोने वाले अनेक,अच्छे कर्मों की सराहना करके दुःखी होते हैं।किसी की मृत्यु पर मगर मच्छ के आंसू और मन में भावना कि गया तो ठीक हे धरा का भार कम हो गया,क्योंकि पाप का वजन ज्यादा होता हैं ,जड़ होने की वजह से ।जन्म से मृत्यु तक का सफर सभी को तय करना ही हैं लेकिन मुख्य प्रश्न ये हैं कि वह कैसा हो।

सुख में कटे या दुःख में कटे

 प्रभु अंत एक सा होयें 

About Author

जयश्री बिरमी सेवानिवृत शिक्षिका  अहमदाबाद

जयश्री बिरमी

सेवानिवृत शिक्षिका 
अहमदाबाद

Related Posts

21 सितंबर – अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

September 20, 2022

केवल प्यार ही घृणा को दूर कर सकता है। एक शांतिपूर्ण वातावरण सामंजस्यपूर्ण जीवन सुनिश्चित करता है और आपसी समझ

राष्ट्रीय माल ढुलाई (लॉजिस्टिक) नीति का शुभारंभ

September 18, 2022

 राष्ट्रीय माल ढुलाई (लॉजिस्टिक) नीति का शुभारंभ  दुनियां में आत्मनिर्भर होते भारत की मेक इन इंडिया गूंज का आगाज़  पीएम

मेंढक बाहर निकल रहे है

September 17, 2022

“मेंढक बाहर निकल रहे है” जिस तरह छह महीने मिट्टी में दबे रहने वाले मेंढक बारिश के आते ही, बरसात

नवयुवाओं सस्ती नहीं ये जिंदगी

September 17, 2022

नवयुवाओं सस्ती नहीं ये जिंदगी रोज अखबार पढ़ने की मेरी आदत साथ ही रोज़ टेलीविजन पर केवल खबरों को देखना

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

September 17, 2022

“कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” “नहीं झुकी ज़माने की जबर्दस्ती के आगेहवाओं के ख़िलाफ़ बहने वाली वामा हूँ,

चलो अब मुखर हो जाएँ

September 17, 2022

“चलो अब मुखर हो जाएँ” ये कैसे समाज में जी रहे है हम जब भी सोचते है हमारे आस-पास हो

PreviousNext

Leave a Comment