Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Ankur_Singh, poem

जन्म सफल हो जायेगा-अंकुर सिंह

*जन्म सफल हो जायेगा* मिला मानव जीवन सबको, नेक कर्म में सभी लगाएं।।त्याग मोह माया, द्वेष भाव,प्रभु भक्ति में रम …


*जन्म सफल हो जायेगा*

जन्म सफल हो जायेगा-अंकुर सिंह
मिला मानव जीवन सबको,

नेक कर्म में सभी लगाएं।।
त्याग मोह माया, द्वेष भाव,
प्रभु भक्ति में रम जाएं।।

मंदिर मस्जिद या गुरुद्वारा,
निज धर्म सभी को प्यारा।।
मातृ पिता हैं प्रभु समान,
इनकी सेवा धर्म हमारा।।

पंचतत्व से बना निज काया,
चौरासी लाख बाद पाया।
इसे प्रभु भक्ति में रमा कर,
दूर करें अवगुण की छाया।।

भले जुटा ले कागज के धन,
पर छोड़ सभी को जाना है।।
मिला भाग्य से मानव तन,
इसे प्रभु भक्ति में लगाना हैं।।

काम, क्रोध और मद, लोभ,
ये सब वैतरणी के अवरोध।।
दूर यदि इनसे रह पाएंगे
तो जीवन सफल कर पाएंगे ।।

कम रहा यदि धन और दौलत,
कमा इसे फिर लिया जायेगा।
पर लग गया प्रभु का चस्का,
तो जन्म सफल हो जायेगा।।

*अंकुर सिंह*
हरदासीपुर, चंदवक
जौनपुर, उ. प्र. -222129.
मोबाइल – 8367782654.
व्हाट्सअप – 8792257267.


Related Posts

बीते किस्से

May 7, 2022

बीते किस्से अपनी जिंदगी के कुछ नायाब किस्से मैं सुनाती हूंलोग कहते मुझे पागल , मैं तो कलम कि दीवानी

कविता-दर्द ने दस्तक दी

May 6, 2022

दर्द ने दस्तक दी आज फिर दर्द ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी हमें यू ना रुलाओ… 2मैं इस

मदर्स डे विशेष -माँ की दुआएं

May 6, 2022

मदर्स डे विशेष माँ की दुआएं घर से सफर करने निकलना हो । माँ को जहन में रख निकला करो

कविता-मां ही जन्नत

May 6, 2022

कविता-मां ही जन्नत न मैं मंदिर पुजू न मस्जिद और न ही गुरूद्वारा,मां के चरणों में ही समाई है देखो

कविता-समाज में और जागरूकता लाए !

May 6, 2022

समाज में और जागरूकता लाए ! समाज में जागरूकता लाए,सभी को शिक्षित बनाए,बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाए, समाज में

कविता – कोयले की किल्लत

May 6, 2022

कविता -कोयले की किल्लत कोयले नें राजनीतिक माहौल में गर्मी लाई कमीं दूर अपनी आइडिया समस्याएं बतलाईअंतरराष्ट्रीय बाजार की बात

PreviousNext

Leave a Comment