Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jayshree_birmi, lekh

गुजरात में ऐतिहासिक फैसला

 गुजरात में ऐतिहासिक फैसला अहमदाबाद में हुए विस्फोट के 49 गुनहगारों को हत्या और हत्या की साजिश में दोषी करार …


 गुजरात में ऐतिहासिक फैसला

गुजरात में ऐतिहासिक फैसला

अहमदाबाद में हुए विस्फोट के 49 गुनहगारों को हत्या और हत्या की साजिश में दोषी करार कर दिया गया था किंतु सज़ा का फैसला सुनाना बाकी था।77 में से 28 को बेकसूर और 49 को कसूरवार पाया गया था।सरकारी वकील सुधीर ब्रह्मभट्ट ने कहा कि 49 दोषियों को फांसी से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती हैं।

 2008 में जब विस्फोट हुए उसकी तहकीकात में जो सामने आया उसमें,सभी आतंकियों को पावागढ़ के और तमिलनाडु के जंगल में ट्रेनिंग दी गई थी।दोषियों के वकील की भी दलील सुन कर ही जज साब ने सुनवाई की हैं।

 ये फैसला एक ऐतिहासिक फैसला हैं जिसने 14 साल बाद ही सही लेकिन सही फैसला हुआ हैं। रेयरेस्ट ऑफ़ द रेयर केस गिना गया हैं जिसमे इरादतन हत्या का केस मान कर चुकदा दिया गया हैं।38 आरोपियों को फांसी की सजा दी गई हैं तो 11 को आजीवन (जबतक जीए तब तक)कारावास की सजा दी गई हैं।कई निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या करने वालों ने 70 मिनिट में 21 विस्फोट किए थे जिसमे 21 बम धमाकों में 56 लोगों की जानें गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।गोधरा काण्ड का बदला लेने की साजिश को ऐसे अंजाम दिया गया था।2009 से चलते केस में 1163 विटनेस थी और 347800 पन्नों की 548 चार्जशीट तैयार की गई थी।14 सालों में 7 जज बदले गए और 3आरोपी पाकिस्तान और 1सीरिया भाग गए थे। इसमें यासीन भटकल जो दिल्ली जेल में बंद हैं उस पर अलग से मुकदमा चलेगा।कुल 77 आरोपी थे जिसमे से 49 जो अहमदाबाद में थे उनका फैंसला तो हो गया लेकिन भोपाल में 10,मुंबई की तलोजा जेल में 4,बेंगलुरु की जेल में 5,केरल की जेल में 6 और जयपुर की जेल में 2 आरोपी हैं जिनका फैंसला अभी बाकी हैं।

देश की शांति को भंग करने वालों को सजा दे आज एक ऐतिहासिक फैंसले में घायलों और मरने वालों को न्याय मिला हैं।मरने वालों के संबंधियों को और 

घायलों को भी आर्थिक सहाय भी जाहिर की गई हैं।

जयश्री बिरमी

अहमदाबाद


Related Posts

शिक्षा एक अलग जीवन का प्रवेश द्वार है-किशन सनमुखदास भावनानी

December 19, 2021

शिक्षा एक अलग जीवन का प्रवेश द्वार है! बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आगे चलकर बच्चों

प्रेम में सब कुछ चलता हैं(व्यंग)-जयश्री बिरमी

December 19, 2021

प्रेम में सब कुछ चलता हैं (व्यंग) पुरानी फिल्में देख कई दृश्यों का हम मजाक उड़ाते थे।हीरो ने दौड़ती गड्डी

हमारी अंतरात्मा ही हमारी सच्ची मित्र है.-तमन्ना मतलानी

December 18, 2021

नन्हीं कड़ी में…आज की बात हमारी अंतरात्मा ही हमारी सच्ची मित्र है… संसार में आया हुआ प्रत्येक व्यक्ति सांसारिक मोह-माया

अपनीं सांस्कृतिक विरासत से संपर्क बनाए रखना ज़रूरी

December 18, 2021

युवाओं को अपनीं सांस्कृतिक विरासत से संपर्क बनाए रखना ज़रूरी – अपनी मातृभाषा में बोलने पर गर्व का अनुभव होना

लहरों के मध्य हम- जयश्री बिरमी

December 17, 2021

लहरों के मध्य हम लहर एक के बारे में देखें तो वह प्रारंभिक अवस्था थी जिस में बहुत ही बुरे

दुनियां का भविष्य- जयश्री बिर्मी

December 17, 2021

 दुनियां का भविष्य एक कहानी सुनी थी जो आज के विषय के संदर्भ में सही मानी जा सकती हैं। एक

Leave a Comment