Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

lifestyle, sneha Singh

गर्मी में ये स्टाइलिश आउटफिट्स करें ट्राई, दिखेंगी कूल और स्मार्ट

गर्मी में ये स्टाइलिश आउटफिट्स करें ट्राई, दिखेंगी कूल और स्मार्ट गर्मी के कहर से बचने के लिए जिससे जितना …


Try-these-outfits-in-summer

गर्मी में ये स्टाइलिश आउटफिट्स करें ट्राई, दिखेंगी कूल और स्मार्ट

गर्मी के कहर से बचने के लिए जिससे जितना संभव होता है, बचने की कोशिश करता है। पर धूप से बचने और पसीने की वजह से लोग कई बार फैशन को भी इग्नोर कर देते हैं। पर क्या आप जानती हैं कि गर्मी के सीजन में ड्रेसिंग सेंस का ख्याल रखते हुए भी आप मर्मी से बच सकती हैं और साथ ही कूल और स्मार्ट दिख सकती हैं। सुंदर और स्टाइलिश दिखाई देना हर किसी को अच्छा लगता है। पर गर्मी के सीजन में इसे मेनटेन करना मुश्किल हो जाता है। पर अगर आप यहां दी गई सामान्य टिप्स जान लेंगी तो गर्मी में भी आप स्मार्ट लुक पा सकेंगीं। तो जानिए सिम्पल और काम की स्टाइलिंग टिप्स।

इस प्रकार के कपड़ों को करें पसंद

गर्मी के सीजन में सूती, खादी और सिफोन के कपड़े पहनना अच्छा रहता है। आप को कम गर्मी लगेगी तो आप को आराम मिलेगा। आप इस समय स्लीवलेस और हाफ स्लीव के कपड़े भी ट्राई कर सकती हैं। परंतु घर से निकलते समय कूल स्लीव के कपड़े पहनें। इससे धूप और लू से राहत मिलेगी।

 ये कपड़े न पहनें

गर्मी में सिल्क, नायलोन, वेलवेट जैसे भारी कपड़े पहनने से बचें। इससे आप को गर्मी तो अधिक लगेगी ही, हवा भी शरीर तक नही पहुंच पाएगी। जिसकी वजह से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

रंग का ध्यान रखें

गर्मी से बचने के लिए डार्क कलर के खास कर के काला कपड़ा पहनने से बचें। गहरे रंग के कपड़ों में गर्मी अधिक लगती है और पसीना भी अधिक होता है। इसलिए गर्मी में लेमन, लाइट पिंक, पीच, केशरी और आसमानी कपड़ों की पसंदगी उचित रहेगी।

सिर को ढ़कना न भूलें

गर्मी में बाहर जाते समय सिर हमेशा ढ़के रहें। इससे आप को लू लगने का खतरा नहीं रहेगा। ऐसा करने से सिर में दर्द और साथ ही डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा। सिर ढ़कने के लिए स्कार्फ या अंगौछे का उपयोग करें। यह आप की स्टाइल को बढ़ाएगा।

हैट और सनग्लास का उपयोग करें

गर्मी में हैट लगाना और गोगल्स पहनना फैशन माना जाता है। परंतु आंख को गर्मी से बचाने का यह उचित तरीका है। गर्मी में सूर्य की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने के लिए हैट-कैप और गोगल्स पहनना लाभदायक हो सकता है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां

April 19, 2023

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सम्मान को भी दांव पर लगा रही हैं लड़कियां ‘सोशल मीडिया‘ आज के

पसंद-नापसंद लोगों की लिस्ट हमें बनाती है पक्षपाती

April 19, 2023

पसंद-नापसंद लोगों की लिस्ट हमें बनाती है पक्षपाती कहा जाता है कि ‘फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन‘। पर शायद

मां-बाप बच्चों के मालिक बनने की कोशिश न करें

April 19, 2023

मां-बाप बच्चों के मालिक बनने की कोशिश न करें बच्चे के पालन-पोषण में एक सब से महत्वपूर्ण बात यह है

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें

April 10, 2023

सेक्स के पहले ही नहीं, सेक्स के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें हमेशा सेक्सुअली ऐक्टिव कपल्स को यूटीआई और

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

April 4, 2023

साठ की उम्र में भी फिट रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए ‘अभी तो मैं जवान हूं…’ यह

अपने पैरों पर खड़ी होना मतलब गौरव सिद्ध करना

April 4, 2023

अपने पैरों पर खड़ी होना मतलब गौरव सिद्ध करना अभी जल्दी ही ऐक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के नाम पर एक बड़ा

Leave a Comment