Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

क्रिसमस-डॉ. माध्वी बोरसे!

क्रिसमस! क्रिसमस है  एक प्रसिद्ध त्योहार, सैंटा क्लॉस जी का हर बच्चा करता है इंतजार, 25 दिसंबर को मनाया जाता …


क्रिसमस!

क्रिसमस-डॉ. माध्वी बोरसे!
क्रिसमस है  एक प्रसिद्ध त्योहार,
सैंटा क्लॉस जी का हर बच्चा करता है इंतजार,
25 दिसंबर को मनाया जाता है,
हर व्यक्ति अपने घर को, क्रिसमस ट्री से सजाता है!
इस दिन हुआ जीसस क्राइस्ट का जन्म,
बनाते हैं सब अपने घर पर स्वादिष्ट व्यंजन,
करते हैं सब अपने करीबियों को आमंत्रित,
विभिन्न कार्यक्रमों का करते हैं आयोजित!
इस दिन गिरिजाघर में होती है विशेष प्रार्थना,
सच्चे दिल से मांगी गई, पूरी होती है तमन्ना,
केक खिलाकर, एक दूसरे को देते हैं बधाइयां,
कोई व्यक्ति, सांता क्लॉस बनकर, देता है बच्चों को तोहफे और टॉफिया!
चलो हम सब भी मिलकर मनाते हैं क्रिसमस,
यह तो है एक महत्वपूर्ण दिवस,
बहुत से मासूम बच्चों की, इच्छा है अधूरी,
चलो हम भी सैंटा क्लॉस बनकर, करते हैं, कुछ जरूरतमंद बच्चों की, इच्छा को पूरी!!

डॉ. माध्वी बोरसे!
(स्वरचित व मौलिक रचना)
राजस्थान (रावतभाटा)


Related Posts

Geet by mainudeen kohari

August 7, 2021

 गीत गीत गाए जा.. गुनगुनाए जा… हो सके तो…हो सके तो… मजलूम का दिल बहलाए जा …! गीत गाए जा

Meri kalam kavita mainudeen kohari bikaneri

August 7, 2021

 *  मेरी कलम  * मेरी  कलम  दिखादे  तू  अपना  कमाल । रोटी मुझे  मिले  सदा हक़ – ओ – हलाल

Badamashi Kavita by jayshree birmi

August 7, 2021

 बदमाशी आई बदमाश बौछरे,भिगोती हुए चौबारे, दौड़ के करो बंद खिड़की, उड़ती चुन्नी खिड़की के पल्ले में अटकी। दौड़ के

Sachcha sathi by Jitendra Kabir

August 7, 2021

 सच्चा साथी कामयाबी के समय तो दुनिया साथ आती है, लेकिन संघर्ष के समय जो साथ खड़ा हो पाए उसका

Musaladhar barish kavita by Anita Sharma

August 6, 2021

 मूसलाधार बारिश एक जमाना याद आया,मूसलाधार बारिश देखी।यादों के झुरमुट में बसी,वही पुरानी यादें लौटी। लगातार बिन रूके तब,गिरता था

Sandesh prakriti ka kavita by Anita Sharma

August 6, 2021

 “संदेश प्रकृति का”  संदेश बादल दे रहे समस्त जग को, कल्याण मार्ग हो जीवन आधार। संमार्ग हो ध्येय बादल हमें

Leave a Comment