Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Nandini_laheja, poem

कोशिश-नंदिनी लहेजा

विषय-कोशिश कोशिश करना फ़र्ज़ तेरा, बन्दे तू करता चल।भले लगे समय पर तू, निश्चित पाएगा फल।रख विश्वास स्वयं पर, और …


विषय-कोशिश

कोशिश-नंदिनी लहेजा
कोशिश करना फ़र्ज़ तेरा, बन्दे तू करता चल।
भले लगे समय पर तू, निश्चित पाएगा फल।
रख विश्वास स्वयं पर, और ना मान कभी भी हार।
कोशिश को रख जारी अपने, ना मान इसे कोई भार।
माना निरन्तर करके कोशिश, हम थक से जाते हैं।
मज़िल तक पहुँच ना पाएंगे,यह सोच के हम घबराते हैं।
पर ना भूलें हम सब, बचपन में जो सुनी थी कहानी।
आओ फिर से याद करें,जो सुनाती थीं दादी नानी।
प्यासा कौआ तृष्णा मिटाने, घड़े समीप था आया।
पर जल तो था बिलकुल तल में, फिर भी न वो घबराया।
निरन्त चोंच में कंकर थामें, डालता गया घड़े के भीतर।
कंकर जमा हो गए तल में, और जल आ गया ऊपर।
प्यास बुझाई काग ने अपनी, कोशिश की उसकी जीत हुई।
कोशिश से मिलता जो चाहते हम, सिखाती कहानी हमें यही।

नंदिनी लहेजा
रायपुर(छत्तीसगढ़ )
स्वरचित मौलिक 


Related Posts

कविता-विज्ञान में हम को आधुनिक बनाया

April 25, 2022

 कविता-विज्ञान में हम को आधुनिक बनाया  यह विज्ञान है जिसने   हमको आधुनिक बनाया   आसान हुआ हर काम हमको   इस लायक

कविता -मां का वात्सल्य प्रेमामई ममता

April 25, 2022

 कविता -मां का वात्सल्य प्रेमामई ममता मां वात्सल्य प्रेमामई ममता  मिलती हैं सभको कोई अच्छूता नहीं कद्र करने की बात

कविता-हां फ़िर भी मुझ पर शक करो

April 25, 2022

कविताहां फ़िर भी मुझ पर शक करो मैंने किसी की बुराई, चुगली, चोरी की नहींहां फिर भी मुझ पर शक

कविता -बावीस भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम

April 25, 2022

कविता-बावीस भाषाओं में नवाचार कार्यक्रम नीति आयोग ने देश में नवोन्मेष उद्यमियों को बढ़ावा देने के स्थानीय भाषाओं में नवाचार

महाबली हनुमंत

April 25, 2022

महाबली हनुमंत जय जय श्री हनुमंत वीरमां अंजनी के हो तुम जायेअति पराक्रमी बचपन थे तुम्हारेबना दिया सूर्य को खिलौनाराम

कविता-खास

April 20, 2022

खास ! जब तक तुझ में सांस है, सफलता की आस है,खुशनुमा सा एहसास है,पूरा जोश और साहस है,मानो तो

PreviousNext

Leave a Comment