Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Bhawna_thaker, lekh

केसर के गुणों को आज़माईये

 “केसर के गुणों को आज़माईये” आजकल कभी न देखी, न सुनी ऐसी-ऐसी बीमारियाँ इंसानों के भीतर पनप रही है, जिसके …


 “केसर के गुणों को आज़माईये”

केसर के गुणों को आज़माईये
आजकल कभी न देखी, न सुनी ऐसी-ऐसी बीमारियाँ इंसानों के भीतर पनप रही है, जिसके चलते अस्पताल में दर्दियों का मेला लगा होता है, और मार्केट में दवाईयों की व्यापक दुकानें खुल रही है। सच पूछे तो हमें शरीर में हो रही हर छोटी बड़ी समस्या के लिए दवाइयां लेने की आदत हो गई है। पहले के ज़माने में हमारी दादी-नानी घरेलू नुस्खों से ही आधी से ज़्यादा बीमारियाँ ठीक कर देती थी। क्यूँकि कुदरत ने हमारे रसोई घर को मिनी अस्पताल ही बनाकर हमें उपहार में दिया है, जिसकी हमें पहचान नहीं। रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में हम जो खाते -पीते है उनमें से लगभग हर चीज़ में कोई न कोई औषधीय गुण होते है। थोड़ी समझदारी से हर मरी मसालों का इस्तेमाल किया जाए तो अस्पताल हमसे दो गज की दूरी बना लेगा।

आज उनमें से ही एक मसाले केसर की बात करते है।

केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखने में सहायक होती है. केसर यानी कि (saffron) को दुनिया के सबसे मंहगे मसालों में से एक माना जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल दूध और दूध से बने रेसिपी में किया जाता है। लेकिन इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो आपको कई खतरनाक बीमारियों से भी दूर रख सकते हैं।

सौन्दर्य बढ़ाने में, त्वचा को गोरा करने और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केसर का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आज भी कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। और साथ में केसर का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। पकवान के रंग और स्वाद को बढ़ाने या गार्निसिंग के लिए केसर की भूमिका अहम होती है।

केसर को खूबसूरती का खजाना कहना गलत नहीं होगा। त्वचा में चमक लाने के लिए एक चौथाई चम्मच केसर को एक चम्मच गुलाब जल में दस मिनट के लिए भिगो दें। अब इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और सूखने पर धो लें। त्वचा को गोरा करने के लिए आप केसर को दूध में भिगोकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल या टैनिंग या किसी और तरह के दाग-धब्बे हैं तो आप इसे दूर करने के लिए तुलसी में केसर मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आठ से दस तुलसी के पत्तों को धोकर पीस लें। अब इसमें एक चौथाई चम्मच केसर मिला कर दस मिनट के लिए रख दें फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। त्वचा चमक उठेगी।

रूखी बेजान त्वचा को मुलायम और साफ बनाने के लिए केसर को टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। गुलाब जल की एक छोटी बोतल में एक चम्मच केसर मिलाएं और इसे आराम दें। जब केसर गुलाब जल में अच्छी तरह से भीग जाए तो उसे क्रश करके छान लें और स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। इस मिश्रण को सुबह-शाम चेहरे पर स्प्रे करें और एक मिनट बाद कॉटन बॉल से हल्के हाथ से पोंछ लें तन मन में ताज़गी का एहसास होगा।

सौदर्य के साथ स्वास्थ्य को अच्छा रखने में भी केसर उपयोगी है। कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाता है केसर।

अगर किसीको अनिंद्रा की बिमारी है तो केसर को अपने भोजन में शामिल करें। रात को सोने से पहले केसर इलाईची वाले दूध का सेवन करें केसर दिमाग की सेहत को दुरुस्त रखता है। साथ में डिप्रेशन, एंग्जायटी, स्ट्रेस को कम करता है और पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है। सिरदर्द से परेशान हैं तो घी में केसर और चीनी डालकर इसे पका लें। इसके बाद इस घी की 1-2 बूंद नाम के में डाल लें. इससे आपको सिरदर्द में जल्दी लाभ मिलेगा। केसर में एंटीऑक्सीडेंट औरप एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह अल्सर से भी छुटकारा दिलाता है। जहाँ तक हो सके हर छोटी बिमारी को घरेलू इलाज से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। दवाइयां किसी भी बिमारी को जल्दी ठीक जरूर करती है पर साइड इफ़ेक्टस का खतरा भी रहता है जितना हो सकें दवाईयों से दूर रहे।

भावना ठाकर ‘भावु’ बेंगलोर


Related Posts

हर महिला को आज़ाद ज़िंदगी जीने का पूरा अधिकार है

September 13, 2022

“हर महिला को आज़ाद ज़िंदगी जीने का पूरा अधिकार है” Pic credit freepik.com “मत सहो बेवजह प्रताड़ना की जलन जागो

अखंड भारत को जोड़ने का नाटक क्यूँ

September 13, 2022

“अखंड भारत को जोड़ने का नाटक क्यूँ” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा का मतलब समझ नहीं आ

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 12 से 15 सितंबर 2022

September 13, 2022

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 12 से 15 सितंबर 2022 सफेद क्रांति का आगाज़ भारतीय डेयरी उद्योग के विकास और उपलब्धियों

पितृ पक्ष – श्राद्ध 2022

September 13, 2022

 पितृ पक्ष – श्राद्ध 2022  श्रद्धया इदं श्राद्धम्‌ मान्यता है पितृपक्ष में यमराज पितरों को अपने परिजनों से मिलने 15

इंसानियत को शर्मसार करती एक धांधली

September 13, 2022

इंसानियत को शर्मसार करती एक धांधली Pic credit -freepik.com बैचेन मन इतना दु:ख से भरा की लिखना भी चाहूं पीड़ा

सच्चाई

September 13, 2022

सच्चाई हम सब बहुत से दिनों को बड़े ही प्रेम से मनातें हैं,जैसे फ्रेंडशिप डे,मदर्स डे,फादर्स डे ,टीचर्स डे,और न

Leave a Comment