Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, sneha Singh

किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद

किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद  खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज, गैस और अपच खत्म होती है। …


किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद

किशमिश ही नहीं उसका पानी भी है फायदेमंद

  1.  खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज, गैस और अपच खत्म होती है।
  2.  किशमिश से हीमोग्लोबिन बढ़ती है।
  3.  भिगोई किशमिश का पानी लीवर को स्वस्थ रखता है।
  4. कैल्शियम से भरपूर किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।
  5. हाई ब्लड प्रेशर में भी किशमिश बहुत फायदेमंद है।

कड़कती ठंड की शुरुआत हो गई है। पहाड़ों पर हिमवर्षा तो मैदानी इलाके में शीतलहर शुरू हो गई है। इस सीजन में गरम तासीर वाली चीजों को लोग अधिक महत्व देते हैं। किशमिश भी गरम तासीर वाला ड्रायफ्रूट है। किशमिश स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के साथ ठंडी से भी बचाती है। किशमिश से मिलने वाले पोषकतत्व पूरे साल फिट रखते हैं। इस स्थिति में किशमिश को कब, कैसे और कितनी खाएं, यह जानना जरूरी है।

 ठंड में फायदेमंद है गरम तासीर वाली किशमिश

किशमिश को ठंडी के मौसम में ही खाना अच्छा माना जाता है। वैसे गर्मी के मौसम में भी थोड़ी मात्रा में खाई जा सकती है। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, काॅपर, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ठंड में रोगन शक्ति को मजबूत करते हैं और अनेक बीमारियों से बचाते हैं।

कब और कितनी मात्रा में खाएं किशमिश

आयुर्वेद के अनुसार किशमिश औषधि की तरह है। यह तनदुरुस्त लोगों की रोगप्रतिकारक शक्ति को मजबूत करती है और बीमार लोगों को बीमारी से लड़ने की शक्ति देती है। हर उम्र के लोग किशमिश खा सकते हैं। उम्र के हिसाब से 8-10 दाने से ले कर एक मुट्ठी किशमिश खाने से लाभ होता है। वैसे तो इसे सुबह खाली पेट भिगो कर खाना ज्यादा फायदेमंद है, पर इसे किसी भी समय खाया जा सकता है।

खून की कमी दूर करती है किशमिश

एनीमिया में किशमिश बहुत फायदेमंद है। मुट्ठी भर किशमिश रात भर पानी में भिगो कर पानी पीने और किशमिश खाने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून बनने लगता है।

शादीशुदा पुरुषों के लिए वरदान है किशमिश

शादीशुदा पुरुषों के लिए किशमिश वरदान से कम नहीं है। किशमिश खाने से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसलिए आयुर्वेद में शहद के साथ किशमिश खाने की सलाह दी गई है।

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी है किशमिश

बच्चों के शारीरिक विकास के किशमिश बहुत महत्वपूर्ण बताई गई है। इसके खाने से एनर्जी रहती है, साथ ही बच्चों का वजन भी बढ़ता है। डाक्टर कम वजन वाले बच्चों को दूध के साथ किशमिश खिलाने की सलाह देते हैं।

किसे नुकसान करती है किशमिश

गुणों से भरपूर किशमिश हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। इसका अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। स्थूलता से पीड़ित लोगों को किशमिश खाना टालना चाहिए। कभी-कभी किशमिश से त्वचा की एलर्जी भी हो जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ाती है। इसलिए शुगर वालों को किशमिश सोच-विचार कर डाक्टर की सलाह पर ही किशमिश खाना चाहिए।

 किशमिश के बारे में यह भी जानें

* अंगूर को खास तरह से सुखा कर किशमिश बनाई जाती है।
* भारत में सब से ज्यादा किशमिश महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैदा होती है।
* अंगूर से किशमिश बनाने में पंद्रह दिन लगते हैं।
* लाल रंग के अंगूर से बनाई गई लाल किशमिश सब से स्वादिष्ट मानी जाती है।
* काले रंग की अफगानिस्तानी किशमिश की सब से अधिक मांग होती है।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स

June 11, 2023

बेस्ट सेक्स के लिए अच्छे हैं ये सुपर फूड और गोल्डन रूल्स सेक्स और रोमांस वैवाहिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग

बच्चों को अकेलापन न महसूस हो, इसके लिए मां-बाप को उन्हें हमेशा स्नेह देना चाहिए |

June 6, 2023

बच्चों को अकेलापन न महसूस हो, इसके लिए मां-बाप को उन्हें हमेशा स्नेह देना चाहिए उर्वी जब से कालेज में

संबंधों को समझने से ही प्यार सजीव रहता है |

May 28, 2023

संबंधों को समझने से ही प्यार सजीव रहता है समय के साथ सभी जगह बदलाव आने के साथ संबंधों में

सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है?|

May 28, 2023

सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है? कूछ महिलाओं को सेक्स करने के बाद ब्लीडिंग की समस्या होती है।

गर्मी: आया मौसम हिट स्ट्रोक का

May 16, 2023

गर्मी: आया मौसम हिट स्ट्रोक का  गर्मी के मौसम में सामान्य रूप से गर्मी बढ़ जाती है। जिसके कारण आदमी

एक्साइटिंग सेक्सलाइफ के लिए इन बातों का रखें ध्यान|

May 16, 2023

एक्साइटिंग सेक्सलाइफ के लिए इन बातों का रखें ध्यान हर कपल अपनी सेक्सलाइफ को श्रेष्ठ बनाने के लिए कुछ न

PreviousNext

Leave a Comment