Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

कविता-उम्मीद

 उम्मीद  उदास रातों में उम्मीद की शमां जलाओ यारो  सन्नाटे की दीवारों पर खुशियां सजाओ यारो  फिर ये ख़ामोशी भी …


 उम्मीद 

कविता-उम्मीद(ummid)

उदास रातों में उम्मीद की शमां जलाओ यारो 

सन्नाटे की दीवारों पर खुशियां सजाओ यारो 

फिर ये ख़ामोशी भी छेड़ेगी तराना कोई नयाँ 

इस वीराने में गीत कोई भला गुनगुनाओ यारो 

उम्र के साथ बढ़ती गई मुश्किलें तो क्या 

तज़ुर्बे की तपिश से इसे सुलझाओ यारो 

सब्र से काम लेना जो फिर से तूफ़ां आए 

ज़िंदगी की कश्ती को लेना कसके थाम यारो 

और जब गुज़र जाए रात मुश्किल अंधेरों भरी 

नई सुबह को देना फिरसे नयाँ पैगाम यारों 

ज़िन्दगी यु ही गुज़री है मेहनत में तो क्या 

नस्ले रखेंगी अपने दिलों ताज़ा अपना नाम यारों

ग़ुलाम के होने न होने में क्या रखा है हुज़ूर 

वो तो लिखा ही करता है सुबह-ओ-शाम यारो 

न जाने किस मुकाम पे ले जाकर छोड़ेगी ये आशिक़ी

बदनामी में भी जिससे रौशन हुआ उसका नाम यारो   

हरविंदर सिंह गुलाम

पटियाला (पंजाब)


Related Posts

अब भी हिम्मत बाकी है!

August 5, 2022

अब भी हिम्मत बाकी है! मुसीबतों का भंडार है,हर तकलीफ का संहार है,अब भी तुझ में हिम्मत बाकी है,दृढ़ता तेरा

जाने के बाद।

August 5, 2022

जाने के बाद। कुछ हो जाने के बाद,उसके बारे में क्यों सोचना,कुछ खो जाने के बाद,उसे सोच कर क्यों रोना।

मन मेरा पुकारे…….

August 5, 2022

मन मेरा पुकारे……. मन मेरा पुकारे काना प्यारेकहाँ है ढिकाना हमको बता देकरनी है बातें तुझ से कब से हम

शीर्षक : लड़की और समाज

August 5, 2022

शीर्षक : लड़की और समाज लड़की का जीवनसिमटकर रह जाता है ,चौखट , चूल्हे , चौके तक । जन्म के

आज भी वो दिन हमको याद है

August 5, 2022

याद है वो दिन आज भी आज भी वो दिन हमको याद हैसर पर हमारे मोहब्बत ए ताज हैआज सीने

हजार है!/hazar hai

August 5, 2022

 हजार है! मोहब्बत की तलाश है, गम देने वाले हजार है! सच्चाई की तलाश है, झूठ बोलने वाले हजार है!

PreviousNext

Leave a Comment