Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Dr-indu-kumari, poem

कर्म महान है – डॉ. इन्दु कुमारी

कर्म महान है बच्चे भगवान हैं शिक्षा हमारी आधार हैगुणवत्तापूर्ण है विकल्प शत प्रतिशत लागू करना शिक्षकों का है संकल्पऐसा …


कर्म महान है

कर्म महान है - डॉ. इन्दु कुमारी

बच्चे भगवान हैं
शिक्षा हमारी आधार है
गुणवत्तापूर्ण है विकल्प
शत प्रतिशत लागू करना
शिक्षकों का है संकल्प
ऐसा माहौल बनाना है
पूरा उबाऊ पन भगाना है
खेल खेल में सिखाना है
भयमुक्त माहौल बनाना है
क्रूरता की काली चादर
को जीवन से भगाना है
गुरु शिष्य की गरिमा को
प्रेम अश्रु से भीगाना है
बोझिलपन की काई को
, चतुराई से हटाना है
साफ सफाई के तहत
जागरूकता फैलाना है
अधिगम उपागम की शैली से
छीजन को भगाना है
शिक्षा का अलख जगाना है
अज्ञानता को मिटाना है
सिर्फ अक्षर के ज्ञान से
शब्दों के पहचान से
शिक्षा को ना पूरी समझें
हमें तो भावी सम्राट बनाना है
एक एक ईटों की नींव से
पूर्ण महल बनाना है
गुरु शिष्य के अखंड प्रेम का
एक मिशाल बनाना है
बच्चों की होगी चाह जहां
हमें वहीं से उड़ान उड़ाना है
उनकी चाहत को पंख
लगा कर दूर देश घुमाना है
राष्ट्र की कड़ी से जोड़कर
हमें नए समाज बनाना है
कर्म ही महान है
बच्चे ही भगवान है।

डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार


Related Posts

Kaisa jivan by Indu Kumari

November 13, 2021

 कैसा जीवन जीवन है समरसता की धारा छल  प्रपंचों को करें किनारा सादगी नर जीवन की पहचान मानव सब जीवों

Chhath puja by Sudhir Srivastava

November 13, 2021

 छठपूजा सूर्योपासना का आस्था विश्वास संग होता यह महापर्व षष्टी तिथि का ये छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष

Gaumata by Sudhir Srivastava

November 13, 2021

 गौमाता आज गोमाष्टमी है, आज हम गौमाता की  पूजा, सेवा करते हैं, शायद औपचारिकता निभाते हैं। क्योंकि हम गायों को

Ashru arghy mera hai by Dr. H.K. Mishra

November 13, 2021

 अश्रु अर्घ्य मेरा है छोड़ गई तू मेरा हाथ , तेरा एहसास नहीं भूला, तड़पता रहा  दिन-रात , तेरा मैं

Purana waqt laut aaye to achha hai by Jitendra Kabir

November 13, 2021

 पुराना वक्त लौट आएतो अच्छा है लगभग दो वर्षों बाद सुनसान पड़े गलियारों और इमारतों में अब जाकर कहीं उनके

Aaj ke Raja-Mahraja by Jitendra Kabir

November 13, 2021

 आज के राजा – महाराजा पुराने समय में  राजा – महाराजा बांटा करते थे उनकी इच्छानुसार  मनोरंजन करने की एवज

Leave a Comment