Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Sonal Manju

करवा चौथ पर कविता

करवा चौथ भूख नहीं लगती है स्त्री को, करवाचौथ निभाने में,चाहे कितनी देर लगा ले चाँद आज नज़र आने में,उम्र …


करवा चौथ

करवा चौथ पर कविता

भूख नहीं लगती है स्त्री को, करवाचौथ निभाने में,
चाहे कितनी देर लगा ले चाँद आज नज़र आने में,
उम्र बड़ी होगी या नही ये तो किसी को पता नहीं,
आशा है प्यार बढ़ ही जायेगा यूँ त्याग दिखाने में।।

आज जी भर संवरती, सोलह श्रृंगार करती है,
सज के सुर्ख जोड़े में चाँद का दीदार करती है,
उपहार मिले या ना मिले उसे कोई परवाह नहीं,
पति की चाहत मिले, इसी का इंतजार करती है।

तुम्हारा नाम अपनाती है उसका मान बन जाना तुम,
जहाँ पर पा सके सुकूं ऐसा विश्राम बन जाना तुम,
परीक्षा प्रेम की दे देगी चुनेगी जंगलों के काँटे भी,
पत्नी गर सीता बन जाती है तो राम बन जाना तुम।।

About author 

करवा चौथ पर कविता

सोनल मंजू श्री ओमर
राजकोट, गुजरात – 360007


Related Posts

ऐसा हमारा जीवन हो।

October 11, 2022

ऐसा हमारा जीवन हो। संतुष्टि और सहनशीलता हो,इंसान इंसानियत से मिलता हो,तकलीफ और कांटों के साथ साथ,सुगंधित पुष्प भी खिलता

वक्त संग कारवां

October 11, 2022

वक्त संग कारवां वक्त संग दर्द-ए कारवां मेरा गुज़रता जा रहा थादिल तेरे लौटने कि उम्मीद आज भी लगा रहा

आल्हा/वीर छंद प्रेरणा गीत

October 11, 2022

आल्हा/वीर छंदप्रेरणा गीत बाधाओं से डर कर हे मन, तन को ढो मत जैसे भार।।कंटक राहों से बढ़कर ही,खुलते सदा

व्यंग काव्य

October 10, 2022

व्यंग काव्य सजाया बहुत मुझे रणबीरंगे वस्त्रों सेभरा हैं मुझे कईं घातक पटाखों सेइकठ्ठा हुआ हैं शहर सारा मुझे जलानेऊंचा

कुछ ऐसे अफ़सर होते हैं

October 9, 2022

व्यंग्य-कविता कुछ ऐसे अफ़सर होते हैं कुछ ऐसे अफ़सर होते हैं जो ज्ञान के खोते होते हैं ऑफिस में सोते

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान किए गए

October 5, 2022

कविता स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 प्रदान किए गए हर वर्ष की तरह इस वर्ष एक अक्टूबर 2022को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों

PreviousNext

Leave a Comment