Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Health, lekh, sneha Singh

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

काम की बात एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे बेसन का उपयोग अनेक …


काम की बात

एक नहीं, 6 फायदे हैं बेसन के, शायद ही किसी को पता होंगे

बेसन का उपयोग अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। बेसन से सब्जी, पकौड़ी, मिठाई, चिल्ला और ढ़ोकला आदि बनाया जाता है। बेसन स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को तरह-तरह से लाभ पहुंचाते हैं। स्वाद की बात करें तो बेसन से अनेक स्वादिष्ट रेसिपी बनाने के काम आता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

खून की कमी दूर करता है बेसन

खून की कमी दूर करता है बेसन

बेसन में आयरन पूरी मात्रा में मिलता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर एनेमिक लोग बेसन को रोजाना की डायट में शामिल करते हैं तो जल्दी ही खून की कमी दूर हो सकती है।

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करता है बेसन मदद

बेसन में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डायट में बेसन शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज में है मददगार बेसन

डायबिटीज में है मददगार बेसन

बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के रोगी को फायदा करता है। यह खून में इंस्युलिन के खतरे को कम करता है। डायबिटीज वालों को बेसन की रोटी खाना चाहिए।

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

हार्ट के लिए लाभदायी है बेसन

बेसन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसका फाइबर दिल के लिए लाभदायी माना जाता है। बेसन हार्ट की समस्याओं से बचाता है।

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

प्रेग्नेंसी में है लाभदायी

गर्भवती महिलाओं के लिए बेसन बहुत लाभदायी है। इसमें फोलेट और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में होती है, जो प्रेग्नेंसी में अत्यंत जरूरी है।

वजन घटाने में लाभदायी

वजन घटाने में लाभदायी

बेसन में कैलरी की मात्रा कम होती है। इसलिए वजन कम करने की इच्छा रखने वाली महिलाएं बेसन को डायट का हिस्सा बना सकती हैं।

About author

Sneha Singh
स्नेहा सिंह

जेड-436ए, सेक्टर-12
नोएडा-201301 (उ.प्र.)


Related Posts

Online gaming by Jay shree birmi

October 12, 2021

 ऑनलाइन गेमिंग करोना  के जमाने में बहुत ही मुश्किलों में मोबाइल ने साथ दिया हैं छोटी से छोटी चीज ऑन

Humsafar by Akanksha Tripathi

October 8, 2021

हमसफ़र  👫💞 ये नायाब रिश्ता वास्तविक रूप से जबसे बनता है जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक निभाया जाने वाला रिश्ता

Saundarya sthali kalakankar by vimal kumar Prabhakar

October 8, 2021

 सौन्दर्यस्थली कालाकाँकर  प्राकृतिक सौन्दर्य की सुरम्यस्थली कालाकाँकर में मैंनें अपने जीवन के सुखद दो वर्ष बिताएँ हैं । मैं बी.एच.यू

Shakahar kyon? by Jayshree birmi

October 7, 2021

 शाकाहार क्यों? कुछ लोग के मन में हमेशा एक द्वंद होता रहता हैं कि क्या खाया जाए,शाकाहार या मांसाहर इनका

Ek bar phir sochiye by jayshree birmi

October 5, 2021

 एक बार फिर सोचिए आज शाहरुख खान का बेटा हिरासत में पहुंचा हैं ,क्या कारण हैं?शाहरुख खान ने एक बार

Gandhivad Darshan ka samgra avlokan by Satya Prakash Singh

October 1, 2021

 गांधीवाद दर्शन का समग्र अवलोकन-    “गांधी मर सकता है लेकिन गांधीवाद सदैव जिंदा रहेगा” अहिंसा के परम पुजारी दर्शनिक

Leave a Comment