Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

उनके संज्ञान में क्यों नहीं है?-जितेन्द्र ‘कबीर’

उनके संज्ञान में क्यों नहीं है? हर बार सामने आती हैंजांच एजेंसियों कीदेरी और लापरवाही की खबरेंबलात्कार,हत्या जैसे संगीन मामलों …


उनके संज्ञान में क्यों नहीं है?

उनके संज्ञान में क्यों नहीं है?-जितेन्द्र 'कबीर'

हर बार सामने आती हैं
जांच एजेंसियों की
देरी और लापरवाही की खबरें
बलात्कार,हत्या जैसे संगीन मामलों में,
समझ में नहीं आता
कर्त्तव्य के निर्वहन में इतनी अकर्मण्यता
हर क्षेत्र में अव्वल होने का दावा करने वाली
सरकारों के संज्ञान में क्यों नहीं है?

हर बार सामने आती हैं
अपराधियों की व्यवस्था से सांठ-गांठ
की खबरें संगीन अपराधों में,
समझ में नहीं आता
व्यवस्था में अपराधियों की इतनी घुसपैठ
कानून के राज का दावा करने वाली
सरकारों के संज्ञान में क्यों नहीं है?

हर बार लड़नी पड़ती है
पीड़ित को
इंसाफ की खातिर लम्बी और मुश्किल लड़ाई
अपराधियों के खिलाफ,
समझ में नहीं आता
कानून एवं न्यायिक व्यवस्था में इतनी
असंवेदनशीलता
हर क्षेत्र में सुधार का दावा करने वाली
सरकार के संज्ञान में क्यों नहीं है?

जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति-अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

हाजिर जवाबी अटल बिहारी- डॉ. इन्दु कुमारी

December 27, 2021

हाजिर जवाबी अटल बिहारी देश की माटी ने दी सदाअमूल्य तोहफ़ा निशानीवीरता के परचम कोलहराते रहे हैं बलिदानी उन्हीं श्रेणी

रणछोड़ – डॉ. इन्दु कुमारी

December 27, 2021

शीर्षक -रणछोड़ जिस बातों की है वियोगछोड़ कर भागा रणछोड़ढूँढती है नैना तुझकोभूल गए सलोने मुझको वेदना हमें मिले उपहारक्या

बिकते – बहकते वोटर- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

बिकते – बहकते वोटर लोकतंत्र में… वोट के अधिकार के लिएकिसी योग्यता या मेहनत कीजरूरत नहीं पड़ती,बस पैदा होना ही

नंबर आएगा सभी का- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

नंबर आएगा सभी का कत्ल नहीं हुआ अब तक हमारा धर्म मानने वालों में से किसी का,हमारी जाति में से

कोई कुछ साथ न ले जा पाया- जितेन्द्र ‘कबीर’

December 27, 2021

कोई कुछ साथ न ले जा पाया रिश्वतें देकर रुपयों-पैसों,कीमती धातुओं, हीरे-जवाहरात की,दिन-रात स्तुति गान में रमे रहकर,सौदे बहुत किये

साड़ी- सुधीर श्रीवास्तव

December 27, 2021

साड़ी साड़ी सिर्फ़ परिधान नहींस्त्री गौरव की भी शान हैसाड़ी विश्व में भारतीय नारियों कामान सम्मान स्वाभिमान है। साड़ी में

Leave a Comment