Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Jitendra_Kabir, poem

इतिहास साहित्य में नजर आता हैै जितेन्द्र ‘कबीर’

इतिहास साहित्य में नजर आता है उन लोगों की बुद्धि को नमन!जो समझते हैंकि फिल्मकार इतिहास दिखाता हैजबकि ज्यादातर वोपैसा …


इतिहास साहित्य में नजर आता है

इतिहास साहित्य में नजर आता हैै जितेन्द्र 'कबीर'

उन लोगों की बुद्धि को नमन!
जो समझते हैं
कि फिल्मकार इतिहास दिखाता है
जबकि ज्यादातर वो
पैसा कमाने के लिए इतिहास
तोड़-मरोड़ कर लोगों की भावनाओं को
भुनाता है,
इतिहास जानने की इच्छा हो
तो पढ़नी पड़ेंगी हमें
तात्कालीन लेखकों की दस-बीस किताबें,
याद रखना चाहिए हमें कि
इतिहास अपने सही स्वरूप में
उस समय के साहित्य से झांकता
नजर आता है,
पुस्तकें पढ़ने का शौक और धैर्य
खत्म हो रहा है आज
इसलिए तो समाज का बड़ा हिस्सा
सोशल मीडिया पर परोसी जा रही
भ्रामक जानकारियों से
बहकता चला जाता है,
यह जो हर हाथ में आ गया है
आजकल मोबाइल किताब की जगह,
समाज में हिंसा, द्वेष, घृणा, अश्लीलता
फैलाने का हथियार बनता जाता है।

जितेन्द्र ‘कबीर’
यह कविता सर्वथा मौलिक अप्रकाशित एवं स्वरचित है।
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति- अध्यापक
पता- जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

चाह-तेज देवांगन

January 7, 2022

शीर्षक – चाह हम जीत की चाह लिए,गिरते, उठते पनाह लिए,निकल पड़े है, जीत की राह में,चाहे कंटक, सूल, खार

हे नववर्ष!-आशीष तिवारी निर्मल

January 6, 2022

हे नववर्ष! तुम भी दगा न करना आओ हे नववर्ष!तुम हमसे कोई दग़ा न करना बीते जैसे साल पुराने वैसी

लाऊं तो कैसे और कहां से-जयश्री बिरमी

January 6, 2022

लाऊं तो कैसे और कहां से कहां से लाऊ वो उत्साह जो हर साल आता थाकहां से लाऊं वह जोश

बहरूपिया-जयश्री बिरमी

January 6, 2022

बहरूपिया जब हम छोटे थे तो याद आता हैं कि एक व्यक्ति आता था जो रोज ही नया रूप बना

लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया- तमन्ना मतलानी

January 6, 2022

नन्हीं कड़ी में…. आज की बात  लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत गया… कविता लो जिंदगी का एक और वर्ष बीत

कोशिश-नंदिनी लहेजा

January 6, 2022

विषय-कोशिश कोशिश करना फ़र्ज़ तेरा, बन्दे तू करता चल।भले लगे समय पर तू, निश्चित पाएगा फल।रख विश्वास स्वयं पर, और

Leave a Comment