Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Aalekh, uday raj Verma

आय प्रमाण पत्र

 आय प्रमाण पत्र उदय राज वर्मा  आम तौर पर देखा जाए तो आय प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी सेवाओं का …


 आय प्रमाण पत्र

उदय राज वर्मा उदय
उदय राज वर्मा 

आम तौर पर देखा जाए तो आय प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने या सरकारी सहायता पाने के लिए होता है। जिसे विधवा वृद्धावस्था पेंशन या छात्रवृत्ति पाने के लिए । लेकिन अपवाद को छोड़कर न तो वृद्ध और न स्टूडेंट ही कमाता है एक दो प्रतिशत को छोड़ कर विधवा भी नहीं कमाती है । जब आय ही नहीं तो आय प्रमाण पत्र…?

  मुझे भी पता है साहब की आय प्रमाण पत्र में पूरे परिवार की आय का आंकलन होता है। शादी के कुछ वर्षों बाद विधवा होने वाली औरत को उसके देवर ज्येष्ठ एक पैसा नहीं देते, बच्चे छोटे हैं इज्जत के नाम पर घर वाले काम करने नहीं देते। बामुश्किल से जीने के लिए रोटी और तन ढांकने के कपड़ा देते हैं । अथवा अपने पिता के घर रह रही है तो भी लगभग यही स्थिति या थोड़ा बहुत बेहतर स्थिति रहे।

ऐसे में आय प्रमाण पत्र का …?

या फिर वृद्ध व्यक्ति के बेटे अच्छी कन्डीशन में हैं। मगर मां बाप फटे हुए कपड़े पहनते हैं और वृद्ध माता पिता बदतर जिंदगी जी रहे हैं ऐसे लोगों को भी आय प्रमाण पत्र के जरिए मिलने वाली सरकारी सहायता की जरूरत होती है। लेकिन…।

वहीं कुछ लोग अपात्र होते हुए भी आय प्रमाण पत्र बनवा कर सरकारी सहायता का लाभ लेते हैं क्योंकि बहुत ही कम या कहें कि एक प्रतिशत से भी कम मामले में लेखपाल द्वारा आय प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट के बाद बने आय प्रमाण पत्र की जांच दोबारा होती हो। 

***

उदय राज वर्मा उदय


Related Posts

मानवता के लिए योग

June 4, 2022

 मानवता के लिए योग  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आठवें संस्करण 21 जून 2022 को यादगार बनाने तैयारियों का जबरदस्त आगाज़  75

मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव

May 24, 2022

 मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव माता-पिता की छत्रछाया – कुदरत ने अमृत बरसाया  माता-पिता ईश्वर अल्लाह का दूसरा रूप-आपके

डिजिटल डिटॉक्स

May 11, 2022

 डिजिटल डिटॉक्स  जयश्री बिरमी आजकल सुबह होती हैं मोबाइल में बजते अलार्म से और वहीं पर फोन हाथ में ले

हेलमेंट और पत्नी दोनों सुरक्षा कवच!

May 10, 2022

 हेलमेंट और पत्नी दोनों सुरक्षा कवच!!  स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी  हेलमेंट और पत्नी दोनों का स्वभाव एक जैसा –

कविता -गर्मी

May 1, 2022

गर्मी बेवफाई की चांद नेचांद को तो कुछ कह नहीं पाए लेकिन मोहब्बत इतनी थीको उसे भूला भी न पाए

लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया-सत्य प्रकाश सिंह

March 25, 2022

लोकतंत्र में ह्रास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया- विश्व के किसी भी लोकतंत्र में निरंतर ह्रास एवं पुनर्निर्माण की प्रक्रिया सतत

PreviousNext

Leave a Comment