Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Pawan Kumar Sharma, poem

आओ नया साल मनाए

आओ नया साल मनाए नए साल में नया कुछ न कुछ कर दिखाए। आओ हम सब मिलकर नया साल मनाए …


आओ नया साल मनाए

आओ नया साल मनाए
नए साल में नया कुछ न कुछ कर दिखाए।

आओ हम सब मिलकर नया साल मनाए ।
बिखरे सपनो के मोती से फिर माला बनाए ।
निराशा को भगाए ,आओ कुछ कर दिखाए।
हर मायूस चेहरे पर मुस्कुराहट बिखराए
आओ नया साल मनाए……..
स्वयं के अंदर खोया आत्म विश्वास जगाए ।
आत्म निर्भर भारत की पहचान बनाए
तकनीकी में आगे कदम बढाए ।
आओ नया साल मनाए …….
राग द्वेष ईर्षा सभी भूल ,
सृजन करे अच्छी बातो का
आपस में समन्वय बिठाए ,
छूट गए जो संघी साथी
सभी को साथ ले आए
अभी भी मास्क पहने हम सभी
सामाजिक दूरी अपनाए ।
वैक्सीन सभी को लगवाए
आओ नया साल मनाए ।
अंत करे नकारात्मक विचारों का
नए सुविचार अपने अंदर लाए
तैयार रहे हर किसी की मदद के लिए
हमें जरूरतमंद के लिए हाथ बढ़ाए
आओ नया साल मनाए ।
नए साल में नया कुछ न कुछ कर दिखाए।
आओ हम सब मिलकर नया साल मनाए।
बिखरे सपनो के मोती से फिर माला बनाए।

About author 

पवन कुमार शर्मा
कवि कौटिल्य
राजस्थान

Related Posts

नकाब ओढ़े चेहरे

October 23, 2021

 नकाब ओढ़े चेहरे चुंकि फायदेमंद रहती हैं हिंसक व अराजक परिस्थितियां चुनावों में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए, इसलिए ज्यादातर

हृदय के चाँद

October 23, 2021

 हृदय के चाँद                                  

Pahle se bhi jyada by Jitendra Kabir

October 23, 2021

 पहले से भी ज्यादा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देकर सरकार बनाने वाले लोग जब खुद ही लिप्त रहें सारा

Sharad chandra kirne by Anita Sharma

October 23, 2021

 शरद-चंद्र-किरणें* ऐ तकदीर मेरी मुझको चाँद से मिला रही। इक चाँद आसमान में इक है मेरे पास भी। सितारों ने

Sharad purinima by Dr. indu kumari

October 23, 2021

 शीर्षक–शरद पूर्णिंमा  पूनम की रात आई प्रेम की बरसात लाई राधा संग मिल गोपियां कान्हा संग रास रचाई धरा अनुपम

Dhwaj trivarn hai chhane ko by Arun kumar sukla

October 23, 2021

 ध्वज त्रिवर्ण है छाने को, है उठी लालिमा पूरब से, नभ केसरिया कर जाने को। यह क्षण है दिग नभमण्डल

Leave a Comment