Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Mohit Tripathi, poem

अब न स्वांग रचो| Ab na swang racho

अब न स्वांग रचो| Ab na swang racho  जो सच है वह सच है खुलकर इसको स्वीकार करो ,झूठ का …

अब न स्वांग रचो| Ab na swang racho 

जो सच है वह सच है
खुलकर इसको स्वीकार करो ,
झूठ का पर्दा उठ चुका है
अब न स्वांग रचो।

वर्षों झेली जो गुलामी
उस गुलामी के चिन्हों से,
भावी पीढ़ी के जन-मन को
मुक्त करो, आज़ाद करो
अब न स्वांग रचो।

क्यों बनते हमदर्द उनके
जिन्होंने देश को दर्द दिया।
बहनों का सुहाग उजाड़ा
माताओं के कई लाल
उनसे छीन लिया।

जिस विभाजन की पीड़ा को
देश अब भी भूल न पाया है
क्या ऐसी वह मजबूरी है ?
जो राष्ट्र तोड़ने वाली ताकतों से
तुम्हारा अटूट नाता है।

झूठ का पर्दा उठ चुका है
अब न स्वांग रचो।

बम बारूदों विस्फोटों की
गूँज अभी भी ज़िंदा है,
दंगों में मरते कटते इंसानों की
चीत्कार अभी भी ज़िंदा है।

तुम आतंक परस्तों के
माँ-बाप बने क्यों फिरते हो ?
बतलाओ क्या मजबूरी है जो
भारत माँ की जय
कहने में डरते हो ?

About author 

संक्षिप्त परिचय: कवि, लेखक, शिक्षक एवं समाजसेवी इंजी. मोहित त्रिपाठी। 27 फरवरी 1995 को वाराणसी में जन्म। बी.टेक एवं एम. टेक. की उपाधि प्राप्त की। मोहित त्रिपाठी वाराणसी में एक शिक्षण एवं समाज सेवी संस्था विज़डम इंस्टिट्यूट ऑफ़ एक्सीलेंस के संस्थापक और निदेशक हैं मोहित अध्ययन-अध्यापन के साथ साहित्यिक एवं सम-सामयिक लेखन में भी सक्रिय हैं। हिंदी साहित्य में गहरी रूचि। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में 100 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित। सम्प्रति: वाराणसी में निवास। कई अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित। अनेक संस्थाओं एवं संगठनों से जुड़े रहे हैं।  

About author

मोहित त्रिपाठी

 संपर्क सूत्र–mohittripathivashisth27@gmail.com
पता: सरोज भवन डी 36/123 अगस्त्यकुंड, दशाश्वमेध, वाराणसी, उत्तर प्रदेश-221001

Related Posts

Gazal huwa ghatak corona by brijesh sinha

June 3, 2021

ग़ज़ल  -हुआ घातक करोना, हुआ घातक करोना,यार कब इसको हरायेंगे, | अगर अब भी नहीं सतर्क होये, मारे जाएँगे ||1

kavita zindagi by deepika biswal

June 3, 2021

 जिंदगी जिदंगी को अजीब कहा जाए या किस्मत को अजीब कहा जाए? लोगो से एक बात बार – बार सुनी

kavita mujhse aa kar ke mil raha koi

June 3, 2021

कविता -मुझसे आ करके मिल रहा कोई। मुझसे आ करके मिल रहा कोई। ख्वाब आंखों में पल रहा कोई। सूना

kavita meri kismat me kya pta kya by ramesh

June 3, 2021

 मेरी किस्मत में क्या पता क्या मेरी किस्मत में क्या पता क्या फिर भी उनके इरादे भाप लिया चाहत के

मेरा गाँव कविता| mera gaon kavita written by ramdheraj

मेरा गाँव कविता| mera gaon kavita written by ramdheraj

June 3, 2021

यह मेरा गाँव कविता गांव के जीवन को बहुत अच्छी से दिखाती है । तथा गांव में बिताए गए पलों को याद दिलाती है । आज हम शहरो की तरफ भाग आए है लेकिन हमारा बचपन अभी भी उन गांवो में ही कैद है ।

kavita do kandhe mil jate hai by chanchal krishnavanshi

June 3, 2021

कविता -दो कन्धे तो मिल जाते हैं यहां मुझे दो कन्धे तो मिल जाते हैं यहां मुझे, रोने के बादमानता

Leave a Comment