Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem, Veena_advani

अनगिनत नाम दे कर

अनगिनत नाम दे कर मेरे दिल की धड़कनें धड़क कुछ कहती,मेरी सांसें थम-थम चलती ही रहती।गौर से सुना अपनी सॉंसों, …


अनगिनत नाम दे कर

अनगिनत नाम दे कर

मेरे दिल की धड़कनें धड़क कुछ कहती,
मेरी सांसें थम-थम चलती ही रहती।
गौर से सुना अपनी सॉंसों, धड़कनों को,
ये हवा संग तेरा नाम ले मतवाली हो बहती।।

तेरे नाम के मोती जोड़-जोड़ बनी जो माला,
उसी नाम माला को सिमर मैं खुश होती।।
सुकून पाई तब, जब ली तेरा नाम सॉंसें मेरी,
कलम चला दिल की बात, तुझे मैं कहती।।

जब चाहती बयां करती सब तेरे सम्मुख मैं,
तू ही मेरी हर सॉंसों का कहदार मैं ये कहती ।
जुंबा पर तेरा नाम, दिल मे तेरे लिए चाहत,
अंखियों में बसाए मैं सिर्फ तेरी सूरत रहती ।।

नाम तेरे अपनी मोहब्बत में इतने रखें हमने,
कभी सॉंवरिया, मोहन, तो गिरधारी कहती।
कोई समझे नहीं हमारी मोहब्ब्त-ए दिवानगी,
देखूं ना जब कभी तुझे मैं, मेरी आंखें बहती।।

मेरी-तेरी मोहब्बत कि प्रेम कहानी ओ कान्हा
भक्ति संग दिल मे सजा बसाए मैं रहती।।

About author 

वीना आडवाणी तन्वी नागपुर, महाराष्ट्र

वीना आडवाणी तन्वी
नागपुर, महाराष्ट्र


Related Posts

जब वह चुप है- डॉ. माध्वी बोरसे!

February 14, 2022

जब वह चुप है! जब वह चुप है इंसान,क्यों कर रहा तू हर जगह बखान,निंदा करना सबसे बड़ा पाप,हर गलती

अंदाजा-डॉ. माध्वी बोरसे!

February 14, 2022

अंदाजा! ठहरा हुआ दरिया होता है बहुत गहरा ,मुस्कुराहट के पीछे भी हे एक खामोश चेहरा,किसी भी हस्ती को अंदाजे

खास-डॉ. माध्वी बोरसे!

February 14, 2022

खास! जब तक तुझ में सांस है,सफलता की आस है,खुशनुमा सा एहसास है,पूरा जोश और साहस है,मानो तो कुछ भी

सरोजिनी नायडू!-डॉ. माध्वी बोरसे

February 14, 2022

सरोजिनी नायडू! हमारे देश की कोकिला,एक महान क्रांतिकारी महिला,बेहतरीन इनकी साहित्य गतिविधियां,अनेकों इनकी प्रसिद्धिया! सच्ची देशभक्त और क्रांतिकारी वीरांगना,हम सभी

सिर्फ शुद्धिकरण ख्याति पाए-वीना आडवानी तन्वी

February 13, 2022

सिर्फ शुद्धिकरण ख्याति पाए क्या साहित्यकार वही सही जिसके शब्दों में शुद्धिकरण समाएमात्रा, अलंकारों में कोई कमी न आए।।क्या एक

“लिहाफ़ ही मेरा छोटा है”-भावना ठाकर ‘भावु’

February 13, 2022

“लिहाफ़ ही मेरा छोटा है” दिल पर प्रताड़ना का पत्थर पड़ा है और मैं साँसें ढूँढ रही हूँ, अश्क नहीं

Leave a Comment