Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

story, कहानी

Laghukatha dar ke aage jeet hai by gaytri shukla

डर के आगे जीत है रिमझिम के दसवें जन्मदिन पर उसे नाना – नानी की ओर से उपहार में सायकल …


डर के आगे जीत है

Laghukatha dar ke aage jeet hai by gaytri shukla

रिमझिम के दसवें जन्मदिन पर उसे नाना – नानी की ओर से उपहार में सायकल मिली । चमचमाती लाल सायकल जिसमें हैंडल के सामने छोटा सा बास्केट भी लगा । रिमझिम बहुत प्रसन्न थी बार – बार सायकल की घंटी बजाकर सभी को दिखा रही थी । दूसरे दिन से ही बड़े जोश के साथ सायकल चलाना सीखने का अभियान शुरू हो गया । पापा सायकल थामे पीछे-पीछे दौड़ते और रिमझिम सीट पर सवार होकर डगमगाते हुए सायकल चलाती ।उसे डर लगता पर सीखने का उत्साह भी था । अभी लगभग एक सप्ताह ही हुआ था कि रविवार के दिन रिमझिम बिना मम्मी – पापा को बताए अकेले ही सायकल चलाने निकल पड़ी । अभी मोड़ तक ही पहुँची थी कि सामने से आ रही बाइक और किनारे बैठी गाय को देखते ही उसका संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन पर गिर पड़ी । उसे चोटें तो आई ही कोहनी की हड्डी भी टूट गई और प्लास्टर चढ़ गया । धीरे-धीरे सब ठीक हो गया सिवाय इसके कि अब रिमझिम के मन में सायकल को लेकर डर बैठ गया जो उसकी उम्र के साथ बढ़ता गया । मम्मी – पापा ने समझाने का बहुत प्रयास किया पर कोई लाभ नहीं हुआ ।
समय बीता अब रिमझिम स्वयं एक माँ थी । उसके चार साल के बेटे का शरीर बुखार से तप रहा था घर पर वह और उसकी सास थे ।सास खुद घुटनों के दर्द से परेशान रहती थीं । पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर थे । उसने अपने फैमली डॉक्टर को फोन किया वे घर आने में असमर्थ थे पर पूरी जानकारी लेने के बाद कुछ दवाओं के नाम लिखकर मोबाइल पर मैसेज किए । अब इन्हे मेडिकल स्टोर्स से लाए कौन? जो सोसायटी से बहुत दूर है । घर के आँगन में खड़ी स्कूटी मुँह चिढ़ा रही थी ।
खैर आस – पड़ोस में विनती करके रिमझिम ने दवाएँ मँगवा तो ली पर अब तक शाम होने को आ रही थी । बच्चे की तकलीफ देखकर उसे महसूस हो रहा था काश …..मैंने अपने डर को जीत लिया होता ।

गायत्री बाजपेई शुक्ला


Related Posts

बालकथा-तारामंडल का खोया हुआ नक्शा

बालकथा-तारामंडल का खोया हुआ नक्शा

January 29, 2026

दस साल का मयंक हर रात छत पर बैठकर तारों को देखा करता और कल्पनाएं बुनता रहता। उसे लगता था

गुड्डू और परीक्षा का डर – बच्चों के लिए प्रेरक कहानी

गुड्डू और परीक्षा का डर – बच्चों के लिए प्रेरक कहानी

January 1, 2026

गुड्डू एक चंचल और होशियार लड़का था। वह पाँचवीं कक्षा में पढ़ता था और हमेशा स्कूल में सबसे आगे रहता

जादुई झील और परियों का रहस्य – बच्चों के लिए प्रेरक कहानी

जादुई झील और परियों का रहस्य – बच्चों के लिए प्रेरक कहानी

January 1, 2026

बहुत समय पहले की बात है, एक सुंदर और शांत गाँव था—देवगिरी इस गाँव के पास एक नीली-सी झील थी,

कहानी: दुपट्टे की गाँठ

कहानी: दुपट्टे की गाँठ

July 28, 2025

कभी-कभी ज़िंदगी के सबसे बड़े सबक किसी स्कूल या किताब से नहीं, बल्कि एक साधारण से घर में, एक सादी-सी

कहानी-कहाँ लौटती हैं स्त्रियाँ

कहानी-कहाँ लौटती हैं स्त्रियाँ

July 24, 2025

कामकाजी स्त्रियाँ सिर्फ ऑफिस से नहीं लौटतीं, बल्कि हर रोज़ एक भूमिका से दूसरी में प्रवेश करती हैं—कर्मचारी से माँ,

कहानी – ठहर गया बसन्त

कहानी – ठहर गया बसन्त

July 6, 2025

सरबतिया …. ओ ..बिटिया सरबतिया…….अपनी झोपड़ी के दरवाज़े  के बाहर ,बड़ी हवेली हवेली वाले  राजा ठाकुर के यहाँ काम करने

Next

Leave a Comment