Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

राजनीति की जीत-जितेंद्र कबीर

 राजनीति की जीत राजनीति की जीत है यह लोकतंत्र की जीत का मत दो इसे नाम, पहले-पहल जब उठी थी …


 राजनीति की जीत

राजनीति की जीत-जितेंद्र कबीर

राजनीति की जीत है यह

लोकतंत्र की जीत का

मत दो इसे नाम,

पहले-पहल जब उठी थी

इन कृषि कानूनों के 

विरोध में आवाज,

तब ही कर लिया जाता

सभी संबंधित पक्षों की मांगों पर 

सहानुभूतिपूर्वक विचार,

तो यह लोकतंत्र की जीत 

कहलाती,

अब जो आने वाले चुनावों में

राजनीतिक नुकसान के

भय से लिया गया है यह निर्णय

तो लोकतंत्र की जीत का

मत दो इसे नाम,

एक कृषि प्रधान देश में

किसानों को अपनी ही जमीन पर

अपनी ही मेहनत से उगाई 

फसल के निस्तारण पर 

अधिकार के लिए गंवानी पड़ें अगर

सैंकड़ों की संख्या में जानें,

चौदह महीनों तक सड़कों पर

आंदोलनरत रह सहने पड़े

कई सारे उत्पीड़न एवं अत्याचार,

खालिस्तानी, आतंकवादी, देशद्रोही

जैसे विशेषणों का मिले उन्हें

सरकार समर्थित बयान वीरों से इनाम,

तो लोकतंत्र की जीत का

मत दो इसे नाम।

किसानों को हुई तकलीफों पर 

खेद जताना तो दूर की बात है

उल्टा उनकी नासमझी पर ही

फोड़ा गया है ठीकरा

इन कानूनों की वापसी का,

इससे ही साफ हो जाता है 

कि कितने बेमन से

आया है यह परिणाम,

तो लोकतंत्र की जीत का

मत दो इसे नाम।

   जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति – अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

हे प्रभु हमें दो शक्ति – बच्चों की प्रेरक प्रार्थना कविता

हे प्रभु हमें दो शक्ति – बच्चों की प्रेरक प्रार्थना कविता

December 31, 2025

हे प्रभु, हमें दो शक्ति प्यारी, सच्चे राह पर चलने की जोड़ी, दूसरों के दिलों में प्यार बढ़ाएं, हर काम

आम फल का राजा – बच्चों के लिए प्यारी बाल कविता

आम फल का राजा – बच्चों के लिए प्यारी बाल कविता

December 31, 2025

आम फलों का राजा है, मीठा-मीठा ताजा है। गर्मी में यह आता है, सबके मन को भाता है। पीला, हरा,

नीम का पेड़ – बच्चों के लिए प्रेरक बाल कविता

नीम का पेड़ – बच्चों के लिए प्रेरक बाल कविता

December 31, 2025

हमारे आंगन में है एक पेड़, नीम का पेड़, बड़ा ही गढ़। छांव देता, हवा भी ठंडी, उसके नीचे लगे

कुएँ की खामोशी

कुएँ की खामोशी

December 15, 2025

मन करता है मैं उसी कुएँ से नहाऊँ, पानी भरूँ जहाँ कभी परिवार के सभी लोग हँसी के छींटों में

रसेल और ओपेनहाइमर

रसेल और ओपेनहाइमर

October 14, 2025

यह कितना अद्भुत था और मेरे लिए अत्यंत सुखद— जब महान दार्शनिक और वैज्ञानिक रसेल और ओपेनहाइमर एक ही पथ

एक शोधार्थी की व्यथा

एक शोधार्थी की व्यथा

October 14, 2025

जैसे रेगिस्तान में प्यासे पानी की तलाश करते हैं वैसे ही पीएच.डी. में शोधार्थी छात्रवृत्ति की तलाश करते हैं। अब

Next

Leave a Comment