Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

poem

प्रेम हमेशा रहेगा- जितेन्द्र ‘कबीर’

 प्रेम हमेशा रहेगा मजबूरियां सांसारिक हैं हमारीख़त्म हो जाएंगी देह के साथ ही,लेकिन प्रेम अमर है आत्मा की तरहरहेगा तब …


 प्रेम हमेशा रहेगा

प्रेम हमेशा रहेगा- जितेन्द्र 'कबीर'

मजबूरियां सांसारिक हैं हमारी
ख़त्म हो जाएंगी देह के साथ ही,
लेकिन प्रेम अमर है आत्मा की तरह
रहेगा तब तक जब तक है जीवन
इस ब्रह्माण्ड में कहीं पर भी,

सूख कर गिर चुके पेड़ के ठूंठ से
उग आएगा यह बिना किसी के
उगाए ही,
जहां नहीं पहुंचती इंसान की दृष्टि
खिलेगा फूल बनकर वहां
बेशक चार दिनों के लिए ही सही,

बचाए रखेगा यह अपना वजूद
भीषण गर्मी में रेगिस्तान का
मरुद्यान बनकर भी,
खोज लेगा संभावनाएं जीवन की
बर्फ से लदे सुदूर ध्रुवों पर कहीं,

फूट पड़ेगा किसी के लिए
मोह बनकर
कठोर से कठोर हृदयों में भी,
प्रलय के बाद पनपता है
जिस तरह सृष्टि में जीवन कहीं,

प्रेम के लिए ही हुआ है
सृष्टि का जन्म,
ताकतवर हों चाहे जितनी भी नफरतें 
प्रेम को कभी मिटा पाएंगी नहीं।

          जितेन्द्र ‘कबीर’
साहित्यिक नाम – जितेन्द्र ‘कबीर’
संप्रति- अध्यापक
पता – जितेन्द्र कुमार गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314


Related Posts

हे प्रभु हमें दो शक्ति – बच्चों की प्रेरक प्रार्थना कविता

हे प्रभु हमें दो शक्ति – बच्चों की प्रेरक प्रार्थना कविता

December 31, 2025

हे प्रभु, हमें दो शक्ति प्यारी, सच्चे राह पर चलने की जोड़ी, दूसरों के दिलों में प्यार बढ़ाएं, हर काम

आम फल का राजा – बच्चों के लिए प्यारी बाल कविता

आम फल का राजा – बच्चों के लिए प्यारी बाल कविता

December 31, 2025

आम फलों का राजा है, मीठा-मीठा ताजा है। गर्मी में यह आता है, सबके मन को भाता है। पीला, हरा,

नीम का पेड़ – बच्चों के लिए प्रेरक बाल कविता

नीम का पेड़ – बच्चों के लिए प्रेरक बाल कविता

December 31, 2025

हमारे आंगन में है एक पेड़, नीम का पेड़, बड़ा ही गढ़। छांव देता, हवा भी ठंडी, उसके नीचे लगे

कुएँ की खामोशी

कुएँ की खामोशी

December 15, 2025

मन करता है मैं उसी कुएँ से नहाऊँ, पानी भरूँ जहाँ कभी परिवार के सभी लोग हँसी के छींटों में

रसेल और ओपेनहाइमर

रसेल और ओपेनहाइमर

October 14, 2025

यह कितना अद्भुत था और मेरे लिए अत्यंत सुखद— जब महान दार्शनिक और वैज्ञानिक रसेल और ओपेनहाइमर एक ही पथ

एक शोधार्थी की व्यथा

एक शोधार्थी की व्यथा

October 14, 2025

जैसे रेगिस्तान में प्यासे पानी की तलाश करते हैं वैसे ही पीएच.डी. में शोधार्थी छात्रवृत्ति की तलाश करते हैं। अब

Next

Leave a Comment