Follow us:
Register
🖋️ Lekh ✒️ Poem 📖 Stories 📘 Laghukatha 💬 Quotes 🗒️ Book Review ✈️ Travel

Ajay_prasad, Gazal

अक़्ल और इमान खतरे में है-अजय प्रसाद

अक़्ल और इमान खतरे में है अक़्ल और इमान खतरे में है अब मुर्दे की जान खतरे में है।आप जीते …


अक़्ल और इमान खतरे में है

अक़्ल और इमान खतरे में है-अजय प्रसाद
अक़्ल और इमान खतरे में है
अब मुर्दे की जान खतरे में है।
आप जीते रहें होशोहवास में
ज़िंदगी पे एहसान खतरे में है।
देखना वक़्त दे जाएगा दगा
आज का नौजवान खतरे में है ।
क्या करेगा झोंपड़ी बना कर
बँगले आलिशान खतरे में है ।
खूबसूरत चेहरे,खोखली हँसी
आजकल इन्सान खतरे में है ।
देख हालात-ए-हुस्नोईश्क़ की
आशिक़ी की दुकान खतरे में है ।
करने लगे हैं जिस तरहा इबादत
अल्लाह और भगवान खतरे में है
डूबे हुए हैं इतने खुदगर्जि में लोग
अपनी अपनी पहचान खतरे में है।
तुम खुश हो हमारा जलता देख के
भूल गये तुम्हारा मकान खतरे में है।
मसीहा न पैगंबर,न ही कोई अवतार
लगता है कि अब जहान खतरे में है।
अबे अजय !तुझे बड़ा इल्म है सबका
मगर सुन तेरा ये इमकान खतरे में है।

इमकान =expectation /सम्भावना

-अजय प्रसाद


Related Posts

Gazal-ye dhuwan sa ab kahan se uthata hai

November 25, 2022

गजल ये धुआँ सा अब कहाँ से उठता है ।लगता है गरीब के घर ही जलते हैं ।। कुछ लोग

समझो

October 17, 2022

 ग़ज़ल –समझो ख्वाहिश नहीं के मुझे कीमती असासा समझोमुक़म्मल भले न समझो मगर जरा सा समझो ये जो मैं हूँ,

Jalti Hui Basti Ko Koi Bujhaane Nahi Waala

October 1, 2022

Jalti Hui Basti Ko Koi Bujhaane Nahi Waala बहर – 2212 2222 2122 1222 जलती हुई बस्ती को कोई बुझाने

Hidayat Ke Liye Mein Kuch Bataana

October 1, 2022

Hidayat Ke Liye Mein Kuch Bataana Chahta Hun Sun बहर – 1222 1222 1222 1222 हिदायत के लिए मैं कुछ

Haath Khud Chhudaane Se Kya Hoga

October 1, 2022

Haath Khud Chhudaane Se Kya Hoga बहर – 212 122 212 22 हाथ खुद छुड़ाने से क्या होगा दूर उससे

Sabki Raza Bata De Bataane Waale

October 1, 2022

Sabki Raza Bata De Bataane Waale बहर – 2212 1221 2222 सबकी रज़ा बता दे बताने वाले दिल मोम का

Next

Leave a Comment